न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक नजर 2019: बॉयोपिक का दौर, झाँसी की रानी से लेकर कपिल देव तक आएंगे नजर

वर्ष 2018 में आई बायोपिक ने सफलता का डंका बजाया, अब 2019 में भी बॉलीवुड में बायोपिक का ही बोलबाला रहने वाला है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 1:09:26

एक नजर 2019: बॉयोपिक का दौर, झाँसी की रानी से लेकर कपिल देव तक आएंगे नजर

वर्ष 2018 में आई बायोपिक ने सफलता का डंका बजाया, अब 2019 में भी बॉलीवुड में बायोपिक का ही बोलबाला रहने वाला है। साल की शुरूआत कंगना रनौत निर्देशित व अभिनीत ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से होगी। यह फिल्म आगामी 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली है। इसके अलावा भी कई बायोपिक इस साल प्रदर्शित होंगी। खासकर स्पोट्र्स पर्सन्स पर 2019 में कुछ विशेष बायोपिक आने वाली हैं।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

साइना नेहवाल — कभी आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का निर्देशन करने वाले अभिनेता अमोल गुप्ते इन दिनों बायोपिक में बैंडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की कहानी दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी, कि अचानक श्रद्धा कपूर बीमार पड गई जिसके चलते फिल्म रुक गई। उसके बाद श्रद्धा अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गईं जिसके चलते अब यह बायोपिक लेट हो गई है। हालांकि फिर भी उम्मीद की जा रही है कि यह इस वर्ष प्रदर्शित हो जाएगी। अभी तक इसका शीर्षक तय नहीं किया गया है।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

83 — क्रिकेट विश्व कप पर आधारित यह बायोपिक कपिल देव की कहानी बयां करेगी। इसमें कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म पिछले दिनों दक्षिण के सुपर सितारे को लेकर चर्चाओं में रही थी, जिसने इस फिल्म में श्रीकांत कृष्णमाचारी की भूमिका निभाने से इंकार कर दिया था।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

अभिनव बिंद्रा — अनिल कपूर के सुपुत्र हर्षवर्धन कपूर इस बायोपिक में ओलिम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा का रोल प्ले करने जा रहे हैं। अभिनव बिंद्रा 2008 में बीजिंग में हुए ओलिम्पिक में भारत के पहले स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाडी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अनिल कपूर अभिनव बिंद्रा के पिता के रूप में दिखायी देंगे।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

पुलेला गोपीचन्द — फॉक्स स्टार स्टूडियो ने भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचन्द पर बायोपिक की घोषणा की है। यह बायोपिक हिन्दी के अलावा तेलुगू में भी बनेगी। इसका निर्माण विक्रम मल्होत्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अभिनेता अक्षय कुमार से बातचीत की जा रही है, जो इससे पहले गोल्ड में हॉकी टीम के कोच की भूमिका अभिनीत कर चुके हैं।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

सारे जहाँ से अच्छा — यह फिल्म एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा पर बन रही है। इसमें राकेश शर्मा की एस्ट्रोनॉट बनने से लेकर अन्तरिक्ष में कदम रखने वाले पहले भारतीय बनने तक की यात्रा बारे में दिखाया जाएगा। शाहरुख खान इसमें राकेश शर्मा का किरदार निभाएंगे। इसका निर्देशन महेश मथाई करेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म का शीर्षक तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा राकेश शर्मा से यह पूछने पर कि भारत कैसा लगता है के जवाब सारे जहाँ से अच्छा पर रखा गया है। इस फिल्म को पहले आमिर खान करने वाले थे लेकिन वे लंबे समय तक इसकी रजामंदी नहीं दे पाए, जिसके बाद इस फिल्म का प्रस्ताव शाहरुख खान के पास गया।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

सुपर 30 — बिहार में गरीब बच्वों को आईआईटी की कोचिंग देने वाले आनन्द कुमार की कहानी इस फिल्म में दिखायी जाएगी। ऋतिक रोशन अभिनीत इस फिल्म में आनन्द कुमार के संघर्ष से लेकर प्रसिद्धि तक की कहानी दिखायी जाएगी। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। पहले यह फिल्म इस वर्ष गण्तंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन मीटू कैम्पन के तहत विकास बहल का नाम आने पर ऋतिक रोशन के कहने पर उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, तब से यह फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के कारण रुकी हुई है। हालांकि इसके निर्माता अभी भी कह रहे हैं कि सुपर 30 अपनी तय तारीख पर प्रदर्शित होगी।

biopic,biopic in 2019,bollywood biopic

मणिकर्णिका — कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म झांसी की रानी को परदे पर उतारने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक कृष ने किया है लेकिन उनके फिल्म को अचानक छोडकर चले जाने के बाइ इसके निर्देशन की कमान कंगना रनौत को सौंपी गई। फिल्म के ट्रेलर में निर्माता ने इन दोनों को निर्देशन का क्रेडिट दिया है। यह फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है जहाँ इसका मुकाबला इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल