न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया सोन चिडिय़ा का डॉयलाग टीजर, फिर बदली प्रदर्शन तिथि

भूमि पेडनेकर इस फिल्म का अपने सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 09:35:23

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया सोन चिडिय़ा का डॉयलाग टीजर, फिर बदली प्रदर्शन तिथि

रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तले बनी फिल्म ‘सोन चिडिय़ा’ पिछले दो महीने से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं और दोनों ने ही पहली किसी फिल्म में डकैत की भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया में जब से इसका ट्रेलर जारी किया गया है तभी से यह चर्चाओं में है। पहले इस फिल्म का प्रदर्शन 8 फरवरी को होने जा रहा था लेकिन फिर इसे 1 माह आगे सरका दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्म के प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया गया है और अब यह फिल्म आगामी मार्च माह की 1 तारीख को प्रदर्शित होगी।

भूमि पेडनेकर इस फिल्म का अपने सोशल मीडिया पर जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म का एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें फिल्म के कुछ संवाद सुनाई दे रहे हैं। इस टीजर को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा है कि इन बीहड़ के धूल मिट्टी में बसी है बाघों की दास्तान।

इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है जो इससे पहले दर्शकों को इश्किया और डेढ़ इश्किया सरीखी फिल्में दे चुके हैं। उनकी इन फिल्मों को विशाल भारद्वाज ने पेश किया था। अभिषेक कभी विशाल के पास सहायक निर्देशक के तौर पर काम करते थे उन्होंने ही अभिषेक को निर्देशक का भार सौंपा था। सोन चिडिय़ा में विशाल भारद्वाज का संगीत है। इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अतिरिक्त मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, संजय मिश्रा जैसे सितारे नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द

क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम

तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा

तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें

सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी

Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु

Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट

सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज

क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई

शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल

कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स