न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सोन चिडिया' ने मुझे एक अभिनेता के रूप में समृद्ध किया: भूमि पेडनेकर

आदित्य चोपडा निर्मित ‘दम लगा के हइशा’ से अपनी शुरूआत करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी पसन्द की फिल्मों के जरिये दर्शकों में अपनी एक अलग छवि बनाने में कामयाबी प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 6:02:20

‘सोन चिडिया' ने मुझे एक अभिनेता के रूप में समृद्ध किया: भूमि पेडनेकर

आदित्य चोपडा निर्मित ‘दम लगा के हइशा’ से अपनी शुरूआत करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी पसन्द की फिल्मों के जरिये दर्शकों में अपनी एक अलग छवि बनाने में कामयाबी प्राप्त कर ली है। दो वर्ष पूर्व प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ के बाद एक बार फिर से उन्होंने ‘सोन चिडिया’ से अपनी वापसी की है। यह फिल्म 70 के दशक के चंबल के डाकुओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

दो दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसने दर्शकों को अपने साथ जोडने में सफलता प्राप्त कर ली है। फिल्म के ट्रेलर में भूमि पेडनेकर का अभिनय देखते ही बनता है। जब फिल्म का आगाज ऐसा है तो पूरी फिल्म कैसी होगी इसकी कल्पना की जा सकती है।

bollywood,bhumi pednekar,sonchiriya,sonchiriya movie,sushant singh rajput

इन दिनों भूमि अपनी इसी फिल्म को लेकर मीडिया के सम्पर्क में हैं। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में भूमि ने कहा है कि अभिषेक चौबे के साथ काम करना उनकी लिस्ट में शामिल था, लेकिन उन्होंने यह किसी नहीं सोचा था कि अपने करियर की चौथी फिल्म ही मैं अभिषेक के साथ करूंगी। अपने करियर को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उनका कहना था कि, ‘हो सकता है, बहुत सारे लोग मुझे बताएं कि यह मेरा सबसे अच्छा करियर निर्णय नहीं है लेकिन मेरे इस निर्णय और अनुभव ने मुझे एक अभिनेत्री के रूप में समृद्ध किया है। मैं अपने करियर की दिशा से संतुष्ट हूं।

वह कहती है, ‘अभिषेक ने मुझे बताया कि यह एक नियमित फिल्म नहीं है और मुझे मेरी अन्य फिल्मों की तुलना में 10 गुना अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी। बस चंबल से बचने के लिए, आपको मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना होगा।’ इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने हमें बीहड में कैसे रहना है, इसका कठोर प्रशिक्षण दिलवाया। मुझे अपने आप को इस भूमिका को अभिनीत करने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से फिट करना पडा, तभी मैं इसकी भूमिका को कर सकी। हमने बहुत सा प्रशिक्षण लिया और अब हम चंबल में सब कुछ झेल सकते हैं क्योंकि उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से हमें व्यक्तिगत रूप से तैयार किया है।

bollywood,bhumi pednekar,sonchiriya,sonchiriya movie,sushant singh rajput

गौरतलब है कि अभिषेक चौबू ने फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए फिल्म को मध्यप्रदेश की चंबल की घाटियों में ही शूट किया है। उन्होंने अपने सितारों को वहाँ की गर्म रेतीले धोरों पर दौडाया है। पूरी तरह से फिल्म को वास्तविक लोकेशन पर ही फिल्माया गया है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम