न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sports बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं ‘बधाई हो’ के निर्देशक

वर्ष 2018 की सर्वाधिक आश्चर्यचकित करने वाली फिल्म रही ‘बधाई हो’ के निर्देशक अमित शर्मा अब खेल आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 5:52:00

Sports बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं ‘बधाई हो’ के निर्देशक

वर्ष 2018 की सर्वाधिक आश्चर्यचकित करने वाली फिल्म रही ‘बधाई हो’ के निर्देशक अमित शर्मा अब खेल आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि वे फुटबाल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। एक फिल्मकार के तौर पर उन्हें चुनौतीपूर्ण एवं ‘बिग आइडिया’ पर काम करना और उन्हें पूरा करना पसंद है।

अमित शर्मा ने अपनी फिल्म ‘बधाई हो’ में दो युवा पुत्रों की माँ के गर्भवती होने की कहानी को रोचक अंदाज में परदे पर पेश किया था। इसमें महिला के परिवार द्वारा समाज की गलत सोच को खत्म करते हुए दिखाया गया। ‘बधाई हो’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। नीना गुप्ता ने लंबे समय बाद बडे परदे पर शानदार वापसी की थी। इस फिल्म में उनके पति की भूमिका में गजराज राव नजर आए थे, जो इससे पहले फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाते थे। बधाई हो के बाद उन्हें अब बडे किरदारों के प्रस्ताव मिल रहे हैं।

अमित ने दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि दर्शक सिनेमा में अपनी पसंद को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। उनके देखने का तरीका समय के साथ बदलता रहता है। आप देखेंगे कि भारतीय सिनेमा की लहर कुछ वर्षों के अंतराल में बदलती रहती है। फिल्मों की शैली पर पसंद बदलती रहती है। जब दर्शकों के लिए एक शैली को देखते रहना भारी पड जाता है, तो वे अपनी पसंद बदल देते हैं। हर नई चीज का स्वागत किया जाता है।’’

बतौर निर्देशक अमित शर्मा ने अपना करियर बोनी कपूर निर्मित ‘तेवर’ से किया था, जिसमें अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएँ अभिनीत की थी। यह दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई। फीचर फिल्मों से पहले वह विज्ञापन फिल्मों पर काम करते थे।

उनका कहना है, ‘‘विज्ञापनों पर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देता है। एक विज्ञापन फिल्म की पुनरावृत्ति एक फीचर फिल्म से कहीं अधिक होती है और मेरा मानना है कि इसीलिए विज्ञापन अलग तरीके से दर्शकों पर छाप छोडते हैं। मुझे बडे विचारों पर काम करना और उन्हें पूरा करना अच्छा लगता है। मेरा मानना है कि एक फिल्मकार के रूप में इसने मुझे एक परिपक्वता दी है और मेरी आने वाली पटकथाएं इस क्रम में बेहद मजबूत होंगी।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम