न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान खुराना की पत्नी उतरी निर्देशन में, पहली फिल्म माधुरी और सैयामी खेर के साथ

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप जल्द ही अपने निर्देशकीय डेब्यू प्रोजेक्ट में जुटने वाली हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 3:29:19

आयुष्मान खुराना की पत्नी उतरी निर्देशन में, पहली फिल्म माधुरी और सैयामी खेर के साथ

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के गलियारों में आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की चर्चाएं हो रही हैं। ताहिरा की चर्चाएं दो कारणों से हो रही हैं, जिनमें एक सुखद और एक दुखद कारण शामिल है। सबसे पहले चर्चा सुखद कारण की। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप जल्द ही अपने निर्देशकीय डेब्यू प्रोजेक्ट में जुटने वाली हैं। उन्होंने पिछले साल ‘शर्मा जी की बेटी’ नामक फिल्म की घोषणा की थी। सुनने में आ रहा है कि इसमें माधुरी दीक्षित और सैयामी खेर को लीड रोल के लिए साइन कर लिया गया है। यह एक आम आदमी की जिन्दगी से जुड़ी कहानी है जो शहरी गतिविधियों और संघर्षों को दिखाती है। माधुरी दीक्षित इसमें एक लेखक की भूमिका में होगी।

वहीं दूसरी ओर सैयामी खेर मॉर्डन युवती के किरदार में नजर आएंगी, जो खेल के प्रति दिलचस्पी रखती हैं और क्रिकेटर भी हैं। माधुरी और सैयामी इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। आगामी मार्च माह में यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अतुल बस्बेकर और तनुज गर्ग कर रहे हैं।

bollywood,ayushmann khurrana,tahira kashyap,sharma ji ki beti,sharma ji ki beti movie

अब चर्चा ताहिरा कश्यप के दुखद कारण की

ताहिरा कश्यप को कैंसर है। जिसका इलाज इन दिनों वो कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस इलाज के दौरान अपने बालों को कटवाया है। अभिनेत्री सोनाली बंद्रे की तरह उन्हें बालों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। गत सोमवार को ताहिरा का जन्म दिन था। इस मौके पर ताहिरा ने अपने दोस्तों और पति आयुष्मान के साथ घर पर अपना जन्म दिन मनाया। इस पार्टी के कई वीडियोज वायरल हुए और ताहिरा के साथ आयुष्मान की एक तस्वीर बहुत ज्यादा वायरल हुई। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे की पीठ के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना के बायें हाथ में मोबाइल है और ताहिरा चेहरे पर चश्मा लगाए पूरी तरह से गंजी नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ताहिरा ने अपनी आखिरी कीमोथैरेपी करवाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम