न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

49 साल : 200 से ज्यादा फिल्में, 3 राष्ट्रीय, 12 फिल्मफेयर के साथ अन्य अनगिनत पुरस्कार

गत 15 फरवरी को हिन्दी सिनेमा में मिथक बन चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के 49 वर्ष पूरे कर लिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Feb 2018 3:18:11

49 साल : 200 से ज्यादा फिल्में, 3 राष्ट्रीय, 12 फिल्मफेयर के साथ अन्य अनगिनत पुरस्कार

गत 15 फरवरी को हिन्दी सिनेमा में मिथक बन चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के 49 वर्ष पूरे कर लिए। आधी शताब्दी से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे इस अभिनेता ने जिन्दगी में बहुत से उतार चढ़ाव देखे। कभी शिखर सितारा रहे इस अभिनेता के सामने एक वक्त ऐसा भी आया जब काम के लिए इन्हें नवोदित अभिनेताओं की तरह निर्माताओं के चक्कर लगाने पड़े। विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए स्वयं को ‘हीरो’ साबित करने में सफल रहा यह अभिनेता आज 77 वर्ष की आयु में भी पूरी तरह से सक्रिय है। हाल ही में उन्हें लेकर ‘गुमनाम’ नामक फिल्म की तैयारी की जा रही है, लेकिन इनकी दिनांक डायरी पूरी तरह से भरी होने के कारण उसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यह है अमिताभ बच्चन जो आज पूरी तरह से न सिर्फ सक्रिय हैं अपितु सफलता के पर्याय बन गए हैं।

49 साल के सफर में 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार और 12 बार फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने वाले इस अभिनेता ने अपनी जवानी के दिनों में हिन्दी सिनेमा की दशा और दिशा ही बदल दी थी। वर्ष 1973 से लेकर 1984 तक उन्होंने ‘एंग्रीयंग मैन’ की जो जड़ बोयी आज वह विशाल बरगद का रूप धारण कर चुकी है। उनकी इस छवि को उनके बाद आने वाले कई नायकों ने भुनाया और नाम कमाया, लेकिन वो प्रभाव पैदा नहीं कर पाये जो अमिताभ बच्चन ने किया।

यह सही है कि अमिताभ बच्चन ने डेढ़ दशक लम्बा सफलतम करियर जीया लेकिन बात उनके अभिनय की, की जाए तो शिखर दिनों में उनका अभिनय वैसा नहीं था जैसा वे आज करते हैं। उस दौर मेंं अमिताभ बच्चन को सफलता उनके अभिनय से नहीं अपितु उनके ‘मैनेरिज्म’ से मिली। उस दौर की फिल्मों को गौर से देखा जाए तो उसमें उनका सपाट धीर गम्भीर चेहरा, नश्तर की तरह अंदर तक चुभती आवाज सुनाई देती है।

bollywood,amitabh bachchan,angry young man,hindi cinema,bollywood news

अमिताभ अपने दौर के पहले ऐसे अभिनेता रहे जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। तब फिल्में सिनेमाघरों में सिल्वर, गोल्डन और प्लेटिनियम जुबली मनाया करती थी। दर्शक बार-बार फिल्म देखने जाता था और आनन्दित होता था।

अभिनय किसे कहा जाता है इसकी शुरूआत अमिताभ बच्चन ने निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से शुरू किया। यह वह फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपनी उम्र के अनुरूप भूमिका अभिनीत की। फिल्म सफल रही और इसके साथ ही दर्शकों को परदे पर देखने को मिला अभिनय का वो सागर जिसे वे देखने से वंचित रह गए थे। ‘मोहब्बतें’ में उनकी भूमिका पूर्व के एंगी यंगमैन वाली छवि (जंजीर, दीवार, त्रिशूल, डॉन, मुकद्दर का सिंकदर) के युवा व्यक्ति से मिलती जुलती थी। ‘मोहब्बतें’ के बाद उनकी ‘एक रिश्ता: द बॉण्ड ऑफ लव’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘बागबान’ ऐसी फिल्में रही हैं जिनमें उन्होंने उम्र दराज युवक की भूमिका को जीया। आज भी जब कभी ‘बागवान’ देखने का मौका मिलता है तो अमिताभ का अभिनय देख जहाँ हैरानी होती है, वहीं क्लाइमैक्स में बोले गए संवाद मन को अंदर तक भिगो जाते हैं। इस फिल्म को प्रदर्शित हुए 14 वर्ष का लंबा समय बीत चुका है लेकिन देखते हुए ऐसा महसूस होता है जैसे कल की बात हो।

bollywood,amitabh bachchan,angry young man,hindi cinema,bollywood news

इन फिल्मों के बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी, जिनमें उनके अभिनय के नए आयाम देखने को मिले। इन्हीं फिल्मों की भीड़ में आई थी संजय लीला भंसाली निर्मित निर्देशित ‘ब्लैक’। ‘ब्लैक’ में जिस किरदार को अमिताभ ने जीया उसे कोई अन्य अभिनेता परदे पर नहीं उतार सकता था। अभी ‘ब्लैक’ का जादू उतरा भी न था कि उसी वर्ष अर्थात् 2005 में उन्होंने ‘सरकार’ के जरिये दर्शकों को अपने अभिनय का एक और ‘अक्स’ दिखाया। ‘सरकार’ अमिताभ के करियर में मील का पत्थर है। यह वो किरदार है जिसे अमिताभ ने सिर्फ और सिर्फ अपने चेहरे पर आए भावों से अभिव्यक्त किया है। कम संवाद, लेकिन असरदार, ब्लेड की धार से ज्यादा खतरनाक आवाज उनके किरदार की गहराई को व्यक्त करती है।

अमिताभ बच्चन ने अपने सफल पुनरुत्थान का भरपूर दोहन करना शुरू किया। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने विज्ञापन जगत में भी स्वयं को सिरमौर साबित किया। वो ऐसा वक्त था जब हर छोटे-बड़े विज्ञापन में अमिताभ बच्चन नजर आते थे। फिर चाहे वह कैडबरी का कुछ मीठा हो जाय हो या बस दो मिनट का मैगी हो, सब जगह अमिताभ ही अमिताभ नजर आने लगे। इसका विपरीत असर उनकी आगामी फिल्मों पर पड़ा जब बॉक्स ऑफिस पर बाबुल, नि:शब्द, एकलव्य जैसी फिल्मों को असफलता मिली।

bollywood,amitabh bachchan,angry young man,hindi cinema,bollywood news

रामगोपाल वर्मा के बाद निर्देशक आर बाल्की ऐसे व्यक्ति रहे हैं, जिन्होंने अमिताभ की अभिनय क्षमता का पूरी तरह से दोहन किया। अपने करियर की पहली निर्देशित फिल्म ‘चीनी कम’ में उन्होंने अमिताभ और तब्बू की बेमेल जोड़ी दर्शकों के सामने प्रस्तुत की। ‘चीनी कम’ दो बेहतरीन अदाकारों का बेजोड़ मिश्रण साबित हुई। इस फिल्म में अमिताभ के अभिनय का नया रंग देखने को मिला।

अमिताभ का सफर बदस्तूर जारी है। फिल्म चले न चले अमिताभ का अभिनय अब नए-नए पहलू दर्शाता नजर आता है। गत वर्षों में उनकी प्रदर्शित फिल्मों ‘पीकू’, ‘पिंक’ ने उनके अभिनय को और निखारा है। इन दिनों बॉलीवुड की कमोबेश सभी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले अमिताभ बच्चन आमिर खान, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, अक्षय खन्ना के साथ काम कर रहे हैं। सलमान, आमिर, शाहरुख, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुके अमिताभ इस पीढ़ी के बाद आए सितारों के साथ भी सहजता के साथ काम कर रहे हैं।

bollywood,amitabh bachchan,angry young man,hindi cinema,bollywood news

बड़े परदे के साथ-साथ वे छोटे परदे पर भी सक्रिय हैं। वर्ष 2000 से शुरू हुआ उनका पहला टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का दसवाँ सीजन इस वर्ष प्रसारित होने की तैयारी में है। दर्शकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें अमिताभ के अभिनय का नया रंग रूप देखने को मिल सकता है। फिल्म पटकथाकार अमिताभ को केन्द्र में रखकर फिल्मों की पटकथायें तैयार कर रहे हैं। आर. बाल्की अपनी अगली फिल्म में उन्हें एक बार फिर से नायक के तौर पर पेश करने जा रहे हैं।

हिन्दी सिनेमा बदल गया है, अब दर्शक विषय आधारित फिल्मों में उम्र दराज अभिनेता अभिनेत्रियों को देखना पसन्द कर रहा है, जो आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह