न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय-भूषण के कोल्ड वार की गवाह बनेगी 15 अगस्त की तारीख, फिर होगा कड़ा मुकाबला

अक्षय कुमार और भूषण कुमार में हाल ही में एक फिल्म को लेकर मनमुटाव बन गया था और ऐसा लगता है कि भूषण कुमार पुरानी बातों को भूलने के मूड में नहीं हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 11 Jan 2019 4:14:39

अक्षय-भूषण के कोल्ड वार की गवाह बनेगी 15 अगस्त की तारीख, फिर होगा कड़ा मुकाबला

राष्ट्रीय समारोह या बड़े त्यौंहार पर फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर टकराव होता ही रहता है। ऐसी ही जद्दोजहद इस साल के 15 अगस्त को लेकर हो रही है। पर यह टकराव केवल बॉक्स ऑफिस की जंग से कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है। यह तारीख फिल्म निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता अक्षय कुमार के बीच कोल्ड वॉर का गवाह बनने जा रही है।

अक्षय कुमार और भूषण कुमार में हाल ही में एक फिल्म को लेकर मनमुटाव बन गया था और ऐसा लगता है कि भूषण कुमार पुरानी बातों को भूलने के मूड में नहीं हैं। वे अपनी दो नई फिल्मों ‘बाटला हाउस’ और ‘साहो’ को उसी दिन प्रदर्शित करने का फैसला कर चुके हैं जब अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ प्रदर्शित हो रही है। ‘बाटला हाउस’ बायोपिक है जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में और ‘साहो’ बाहुबली फेम प्रभास की बाहुबली के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनाया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

bollywood,Akshay Kumar,bhushan kumar,mogul

भूषण-अक्षय में क्यों हुआ था मनमुटाव

भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मोगुल’ से पहले अक्षय कुमार जुड़े थे। वह फिल्म में गुलशन कुमार की भूमिका करने वाले थे। भूषण ने अक्षय के पोस्टर के साथ फिल्म की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन इसी बीच निर्देशक सुभाष कपूर से क्रिएटिव मतभेदों के चलते अक्षय कुमार ने फिल्म छोड़ दी थी। इससे भूषण और अक्षय के बीच मनमुटाव हो गया था।

संकट में ‘मोगुल’

अक्षय कुमार के फिल्म छोडऩे के बाद चर्चा थी कि आमिर खान भूषण कुमार की इस फिल्म में टाइटल किरदार निभा सकते हैं। फिर बाद वे इस प्रोजेक्ट से बतौर सह-निर्माता जुड़े। फिर मीटू कैम्पेन के तहत सुभाष कपूर पर सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद उन्हें भी फिल्म छोडऩी पड़ी। इसके बाद इस फिल्म से रणबीर कपूर के जुडऩे के समाचार भी आए थे लेकिन फिलहाल इस प्रोजेक्ट से कोई नहीं जुड़ा हुआ है।

गत वर्ष भी भूषण कुमार ने अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ के सामने ‘सत्यमेव जयते’ लेकर आए थे। वैसे भी ‘मोगुल’ को लेकर भूषण काफी इमोशनल हैं, अक्षय के छोडऩे के बाद ही उनका यह प्रोजेक्ट संकट में घिर गया है। इसके अतिरिक्त एक बार भूषण कुमार कह चुके हैं कि वह मोगुल में अक्षय कुमार से बड़ा स्टार लाएंगे। मनमुटाव से पहले अक्षय कुमार और भूषण कुमार 5 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम