न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

90 करोड़ में अक्षय कर रहे हैं वेब सीरीज, अमेजन निकाल पाएगी लागत!

अक्षय कुमार (Akhsay Kumar) की सफलता का जादू अब निर्माताओं के सिर चढक़र बोलने लगा है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 3:23:06

90 करोड़ में अक्षय कर रहे हैं वेब सीरीज, अमेजन निकाल पाएगी लागत!

अक्षय कुमार (Akhsay Kumar) की सफलता का जादू अब निर्माताओं के सिर चढक़र बोलने लगा है। बॉलीवुड का हर दूसरा बड़ा निर्माता अक्षय कुमार Akhsay Kumar) को लेकर फिल्म बनाना चाहता है, लेकिन अक्षय कुमार Akhsay Kumar) के साल में सिर्फ 200 दिन काम करने के कारण उनके लिए ऐसा सम्भव नहीं हो पा रहा है। अपनी सफलता को पूरी तरह से भुनाने में लगे हुए अक्षय कुमार (Akhsay Kumar) ने अब वेब सीरीज (Web Series) में अपना कदम रखा है। दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज ‘द एंड (The End)’ की लांचिंग की है। पूरी तरह से एक्शन पर आधारित इस वेब सीरीज की घोषणा के वक्त भी अक्षय ने खतरनाक लाइव एक्शन को प्रदर्शित किया।

बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज (Web Series) के लिए अक्षय कुमार (Akhsay Kumar) को ही निर्माताओं की ओर से 90 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसके बाद इस वेब सीरीज (Web Series) में काम करने वाले दूसरे सितारे आते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी हो गया है कि क्या अक्षय कुमार (Akhsay Kumar) की लोकप्रियता इतनी ज्यादा हो गई है कि उन्हें इतने बड़ी धनराशि प्रदान की जाए और उसकी रिकवरी निर्माता कम्पनी आसानी से कर ले। यह एक अलग चर्चा का मुद्दा है लेकिन इस बात से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वेब सीरीज बनाने वाली कम्पनियाँ इस बात को बखूबी जानती है कि वे जितना पैसा अपनी फिल्मों पर लगा रहे हैं उसे मुनाफे सहित वापस प्राप्त किया जा सकता है।

Akshay Kumar,web series,the end web series,amazon,netflix,ali fazal,pankaj tripathi,mirzapur,saif ali khan sacred games

नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजन प्राइम वेब सीरीज (Amazon Prime Web Series) का निर्माण करने वाली दो सबसे बड़ी कम्पनियाँ हैं। इन पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। बॉलीवुड के नामी सितारे भी अब इस माध्यम की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस माध्यम की ओर सबसे पहले बॉलीवुड के नवाब साहब पधारे थे। उन्होंने अमेजन प्राइम के लिए ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज में काम किया था। इन दिनों इसके दूसरे सीजन का काम चल रहा है। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बाद ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) जैसे कई सितारे इन दिनों वेब सीरीज (Web Series) में काम कर रहे हैं। अली फजल (Ali Fazal) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की सीरीज ‘मिर्जापुर (Mirzapur)’ ‘सेक्रेड गेम्म (Sacred Games)’ के बाद सर्वाधिक सफल सीरीज रही है। इस का भी दूसरे सीजन का काम चल रहा है। वेब सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी कह चुके हैं कि यदि उनके लायक कोई कहानी होगी तो वे भी वेब सीरीज में काम कर सकते हैं।

Akshay Kumar,web series,the end web series,amazon,netflix,ali fazal,pankaj tripathi,mirzapur,saif ali khan sacred games

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अमेजन प्राइम (Amazon Prime) के लिए ‘द एंड (The End)’ नामक वेब सीरीज (Web Series) कर रहे हैं। इस सीरीज में काम करने को लेकर उन्होंने कहा है कि वे इस सीरीज को अपने बेटे आरव के कहने पर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सीरीज एक्शन से भरपूर होगी। आरव का कहना था कि अक्षय को वेब सीरीज में काम करना चाहिए, क्योंकि आजकल का युवा वर्ग इसमें दिलचस्पी ले रहा है। इसी वजह से अक्षय (Akshay Kumar) ने यह काम करना मंजूर किया।

वहीं दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने बेटे के कहने से ज्यादा उनको मिल रही फीस को ध्यान में रखते हुए इसे करने का निर्णय लिया। अमेजन प्राइम उन्हें इस सीरीज के लिए 90 करोड़ की भारी राशि दे रहा है, जो उन्होंने छोडऩा उचित नहीं समझा। इसके अतिरिक्त अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वर्ष में सिर्फ 200 दिन फिल्मों को देते हैं ऐसे में वे अपने बचे हुए दिनों के दौरान इस सीरीज को कर सकते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को मिल रहे भारी भरकम मेहनताने को देखते हुए आने वाले समय में वेब सीरीज (Web Series) में बॉलीवुड के कुछ और बड़े नाम जैसे सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), अजय देवगन (Ajay Devgna) इत्यादि भी नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम