न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पद्मावत/वती’ से घबराए अक्षय कुमार, फिर ‘अय्यारी’ से मुकाबला

अक्षय कुमार एक बार फिर से नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ के सामने आने को तैयार हैं लेकिन ‘पद्मावत/वती’ से आखिरी समय में मुकाबला करने से डर गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jan 2018 10:23:31

‘पद्मावत/वती’ से घबराए अक्षय कुमार, फिर ‘अय्यारी’ से मुकाबला

अक्षय कुमार एक बार फिर से नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ के सामने आने को तैयार हैं लेकिन ‘पद्मावत/वती’ से आखिरी समय में मुकाबला करने से डर गए। क्या सोचकर अक्षय कुमार और संजय लीला भंसाली ने एक साथ मिलकर मीडिया के सामने अपने बयान दिए और अक्षय कुमार ने कहा कि अब उनकी फिल्म 9 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

इस एक निर्णय ने अक्षय कुमार की फिल्म को पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर कर दिया है। दर्शकों में गलत संदेश गया और जो दर्शक इसे देखने को तैयार थे अब उनकी इच्छाशक्ति पर रोक लग गई। अचानक से पैडमैन के सामने आकर ‘पद्मावत/वती’ ने उन्हें बुरी तरह से चौंकाया था। स्वयं को मुकाबले में बनाए रखने के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म को 26 जनवरी के स्थान पर 25 जनवरी पर प्रदर्शित करने का ऐलान किया, किन्तु संजय लीला भंसाली ने भी ‘पद्मावत/वती’ को 24 जनवरी पर प्रदर्शित करने का ऐलान करके ‘पैडमैन’ के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी।

bollywood,padman,Akshay Kumar,padmaavat,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,gossips,entertainment

हालात तब बदतर हो गए जब सुप्रीम कोर्ट ने ‘पद्मावत/वती’ को सम्पूर्ण भारत में प्रदर्शित करने का फैसला सुनाया। जिन चार राज्यों—राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने अपने यहाँ फिल्म पर बैन लगाया था, सुप्रीम कोर्ट ने उनके आदेश पर रोक लगाते हुए निर्णय दिया कि सुरक्षा के साथ फिल्म को प्रदर्शित करवाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने आग में घी डालने का काम किया।

प्रश्न उठते हैं कि क्या अक्षय कुमार को अपनी फिल्म पर भरोसा नहीं है। क्या अक्षय कुमार को लगने लगा था कि ‘पद्मावत/वती’ के तूफान के सामने उनके पैडमैन का ‘पैड’ उड़ जाएगा। या फिर उनको इस बात की चिंता सता रही थी कि ‘पद्मावत/वती’ को लेकर दर्शकों में जो जिज्ञासा है उसे देखते हुए दर्शक उनकी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में नहीं आएगा।

bollywood,padman,Akshay Kumar,padmaavat,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,gossips,entertainment

वैसे देखा जाए तो ‘पद्मावत/वती’ और ‘पैडमैन’ में कोई मुकाबला था ही नहीं। ‘पद्मावत/वती’ काल्पनिक कथानक पर आधारिक एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसे व्यावसायिक मोर्चे के हिसाब से तैयार किया गया है। इसका बजट 200 करोड़ है, जबकि ‘पैडमैन’ का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में यदि बॉक्स ऑफिस पर पैडमैन 80 करोड़ का कारोबार करने में भी सफल हो जाती तो यह सुपर हिट मानी जाती। जबकि ‘पद्मावत/वती’ को अपनी लागत वसूलने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ का कारोबार करना लाजिमी है और सुपर हिट होने के लिए 350 करोड़ चाहिए।

bollywood,padman,Akshay Kumar,padmaavat,sanjay leela bhansali,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,gossips,entertainment

अक्षय कुमार का इन दिनों सुनहरी दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म को कमतर माना, जबकि यह ‘पद्मावत/वती’ को कड़ी टक्कर दे सकती थी। अक्षय कुमार फिल्म को अच्छी ओपनिंग दिला सकते थे, इसकी एक वजह स्वयं अक्षय हैं और दूसरी उनकी फिल्म कंटेंट बेस्ड है और दर्शक अच्छी तरह से वाकिफ है कि वह क्या देखने जा रहा है। जिस तरह का कंटेंट इस फिल्म का है उस पर बॉलीवुड में कभी कोई फिल्म नहीं बनी है। 26 जनवरी जैसे कमाऊ मौके को हाथ से गंवाने वाले अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी या असफल अब यह तो 9 फरवरी को पता चलेगा। फिलहाल ‘पद्मावत/वती’ एकल प्रदर्शित फिल्म होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की टाइगर जिंदा है को पछाडऩे में जरूर कामयाब हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर