न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैडमैन की एक्ट्रेस का पीरियड्स पर बड़ा बयान, कहा - पिता को भी बेटी को बतानी चाहिए ये बात

ट्विंकल के बाद फिल्म की एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 06 Feb 2018 8:07:03

पैडमैन की एक्ट्रेस का पीरियड्स पर बड़ा बयान, कहा - पिता को भी बेटी को बतानी चाहिए ये बात

आगामी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सबसे सफलतम फिल्म साबित होगी। उम्मीद है यह 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी।

अक्षय की ये फिल्म महिलाओं के पीरिड्स को लेकर छोटी सोच को बड़ा करने की बात करती है। इसी बीच फिल्म का प्रमोशन जोरों से चल रहा है। एक तरफ सोशल मीडिया पर सैनिटरी पैड के साथ तस्वीर शेयर करने वाला चैलेंज चल रहा है तो दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे पीरियड्स को लेकर कैमरे पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं।

bollywood,padman,radhika apte,padman,menstrual cycle,twinkle khanna,sonam kapoor,bollywood news

हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना का कहना है कि महिलाओं को छुट्टी के लिए मासिक धर्म का बहाने की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ट्विंकल ने कहा, "मैं एक ऐसे शो का हिस्सा थी जिसमें एक महिला कहती थी कि वह मासिक धर्म के दौरान अधिक काम करती है, जिससे कोई यह न कहे कि वह कमजोर है इसलिए उसे घर पर बैठना चाहिए।" उन्होंने कहा, "बहुत-से लोग कहते हैं कि महिलाओं को महिलाओं की तरह रहना चाहिए, इसलिए उनहें महिलाओं को कुछ भी करने से रोकने के लिए एक और बहाना क्यों दिया जाए। अगर बहुत दर्द है, तो ही उन्हें छुट्टी लेनी चाहिए जैसा कि वे पेट दर्द या अन्य किसी बीमारी की स्थिति में करती हैं। महिलाओं को मासिक धर्म को छुट्टी लेने के बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"

bollywood,padman,radhika apte,padman,menstrual cycle,twinkle khanna,sonam kapoor,bollywood news

ट्विंकल के बाद फिल्म की एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पुरुष लोग इस बारे में बात नहीं करते हैं। यहां तक की महिलाएं भी इस बारे में कोई बात नहीं करती हैं। महिलाएं ही अपनी बच्चियों को इसके बारे में बताती हैं। इस बारे में पिता अपनी बेटियों से बात करने में हिचकिचाते हैं। हमारे समाज में पिता इस बारे में बात क्यों नहीं करते हैं। इस बारे में पिता क्यों नहीं कहते कि तुम्हें भी पीरियड्स होंगे। माता-पिता दोनों मिलकर अपनी बच्चियों को इसके बारे में समझाना चाहिए। राधिका ने बताया कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। यह बताना जरूरी है कि अगर इन दिनों में खुद को साफ नहीं रखा गया या साफ मटीरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया तो गंभीर बीमारी होने का खतरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह