न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2019: 5 फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय, ओवरडोज का खतरा, बिठाना होगा तालमेल

वर्ष 2018 में दो फिल्मों में नजर आए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास इस वर्ष बैक टू बैक ऐसी फिल्में हैं जो एक्शन, कॉमेडी, बॉयोपिक और पारिवारिक कथानक पर हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 1:46:26

वर्ष 2019: 5 फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय, ओवरडोज का खतरा, बिठाना होगा तालमेल

वर्ष 2018 में दो फिल्मों में नजर आए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पास इस वर्ष बैक टू बैक ऐसी फिल्में हैं जो एक्शन, कॉमेडी, बॉयोपिक और पारिवारिक कथानक पर हैं। इनमें से कुछ ऐसी हैं जिनके साथ वे बतौर को प्रोड्यूसर जुडे हुए हैं। वैसे भी अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से हर वर्ष तीन या चार फिल्में प्रदर्शित करते हैं, लेकिन इस वर्ष उनके पांच फिल्में हैं जो मार्च से प्रदर्शित होना शुरू होंगी। उनकी अन्तिम प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल-4 होगी, जो दीपावली पर दर्शकों को हंसाती नजर आएगी। आठ महीने में 5 फिल्मों का प्रदर्शित होना अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जो मार्च माह से लेकर अक्टूबर तक प्रदर्शित होंगी—

bollywood,Akshay Kumar,kesari,good news,mission mangal,housefull 4,vir sooryavanshi

केसरी — वर्ष की शुरूआत अक्षय कुमार करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म ‘केसरी’ से करेंगे। होली के पावन पर्व पर यह फिल्म दर्शकों के सामने 22 मार्च को आएगी। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया और इसमें पहली बार उनके साथ परिणीति चोपडा नजर आएंगी।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,good news,mission mangal,housefull 4,vir sooryavanshi

गुड न्यूज — करण जौहर के बैनर तले ही बन रही अक्षय कुमार की यह फिल्म जुलाई माह में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में वे एक बार फिर से करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। इससे पहले वे करीना कपूर के साथ ‘तलाश’, ‘एतबार’ और ‘एतराज’ नामक फिल्में कर चुके हैं। यह पूरी तरह से पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,good news,mission mangal,housefull 4,vir sooryavanshi

मिशन मंगल — गत वर्ष आर.बाल्की के साथ ‘पैडमैन’ में नजर आ चुके अक्षय कुमार इस वर्ष एक बार फिर उनके साथ नजर आएंगे। 15 अगस्त के मौके पर वे ‘मिशन मंगल’ लेकर आएंगे जो मानव को मंगल ग्रह पर पहुंचाने की दास्तान पर आधारित है। इस फिल्म में एक दशक बाद उनके साथ विद्या बालन नजर आएंगी। इससे पहले यह जोडी ‘हे बेबी’ में नजर आयी थी।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,good news,mission mangal,housefull 4,vir sooryavanshi

हाउसफुल-4 — साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ सीरीज की 4थी फिल्म का दीपावली के मौके पर 25 अक्टूबर को प्रदर्शन होने जा रहा है। यह अक्षय कुमार की इस वर्ष की चौथी फिल्म होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगडे आदि नजर आएंगी। पूरी तरह से हास्य प्रधान फिल्म का निर्देशन दो निर्देशकों ने किया है। पहले इसका निर्देशन साजिद खान ने किया, जिन्हें मीटू कैम्पेन के चलते बाहर कर दिया गया और बाद में इसकी जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी गई है।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,good news,mission mangal,housefull 4,vir sooryavanshi

वीर सूर्यवंशी — कहा जा रहा है कि नवम्बर या दिसम्बर में अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी के साथ आने वाली फिल्म ‘वीर सूर्यवंशी’ का प्रदर्शन हो सकता है। इस फिल्म की शूटिंग अक्षय अप्रैल माह से शुरू करेंगे। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक तय प्रदर्शन तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यह फिल्म अभी से चर्चाओं में है।

देखने में यह बहुत अच्छा है कि एक अभिनेता की 5 फिल्में एक ही वर्ष में दर्शकों के सामने आएं। लेकिन वर्तमान में बॉक्स ऑफिस को देखते हुए यह कदम अच्छा नहीं माना जा सकता है। इसका कारण यह है कि हर डेढ माह में अक्षय कुमार दर्शकों के सामने होंगे, जो उनका ओवरडोज साबित होगा। लगातार एक ही सितारे को बार-बार देखने से दर्शकों की रुचि उसमें कम हो जाती है, ऐसे में यह कदम बॉक्स ऑफिस के लिए घातक होगा। निर्माताओं को अपनी फिल्मों से मुनाफा कमाने के लिए कम से कम दो सप्ताह का समय चाहिए, जो अक्षय की फिल्मों के प्रदर्शन समय को देखते हुए मुश्किल लगता है।

एक अनाधिकृत व्यापार विशेषज्ञ का कहना है कि संबंधित सभी निर्माताओं को अपनी फिल्मों की प्रदर्शन तिथि में तालमेल बिठाने और उसे क्रमबद्ध करने की आवश्यकता होगी, तभी उन्हें अक्षय कुमार की फिल्मों से मुनाफा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम