न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गोल्ड' की चमक के आगे फीकी पड़ी 'सत्यमेव जयते', दूसरे दिन में कमाए इतने करोड़

इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई दोनों फिल्मे अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 9:29:42

'गोल्ड' की चमक के आगे फीकी पड़ी 'सत्यमेव जयते', दूसरे दिन में कमाए इतने करोड़

इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई दोनों फिल्मे अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। दो दिन में इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन अच्छा रहा है हां यह जरुर कह सकते है कि अक्षय की गोल्ड से जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' पिछड़ती हुई नजर आ रही है। 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग के साथ कुल 25.25 करोड़ रुपए कमाए जबकि 'सत्यमेव जयते' ने कुल 20.52 करोड़ कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन को मिलाकर 'गोल्ड' ने 30.25 करोड़ और 'सत्यमेव जयते' ने 23.52 करोड़ की कमाई की।

वही हम अगर दोनों फिल्मो के बजट की बात करे तो 'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' महज कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है जो कि अक्षय की फिल्म की तुलना में काफी कम है। ऐसे में इस फिल्म का बजट निकालना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

bollywood,Akshay Kumar,gold,john abraham,satyamev jayate,box office collection

'गोल्ड' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल, अमित साध के अलावा मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। 'गोल्ड' फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की है जब भारतीय हॉकी टीम ब्रिटिश इंडिया के लिए खेलती थी। बाद में यही हॉकी टीम किस तरह पहले ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करती है, फिल्म में यही दिखाया गया है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,john abraham,satyamev jayate,box office collection

'सत्यमेव जयते' फिल्म की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम के अलावा मनोज बाजपेयी, अमृता खंडेलविलकर, आयशा शर्मा हैं। फिल्म में नोरा फतेही का केमियो भी है। इस फिल्म के मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है।

फिलहाल इन दोनों फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' अपनी पकड़ कितनी मजबूत बनाए रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक