न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय की 'गोल्ड' और जॉन की 'सत्यमेव जयते', दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल, 8 दिन में कमाये इतने करोड़

'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 6:33:53

अक्षय की 'गोल्ड' और जॉन की 'सत्यमेव जयते', दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल, 8 दिन में कमाये इतने करोड़

15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार 'Akshay Kumar' की 'गोल्ड Gold' और जॉन अब्राहम 'John Abraham' की फिल्म 'सत्यमेव जयते Satyamav Jayate' की बॉक्स ऑफिस 'Box Office' पर जंग लगातार जारी है। 'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है। वही कमाई की बात की जाये तो गोल्ड ने पहले आठ दिन में 85.84 करोड़ रु. का कारोबार कर लिया है जबकि जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' 62.60 करोड़ रु. कमा चुकी है। इस हिसाब से दोनों ही फिल्मों ने अपना बजट निकालने में कामयाब रही है। 'सत्यमेव जयते' ने आठवें दिन यानी बुधवार को पांच करोड़ रु. बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं जबकि 'गोल्ड' ने छह करोड़ रु. कमाए हैं।

bollywood,Akshay Kumar,gold,gold box office collection,john abraham,satyamev jayate,satyamev jayate box office collection

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' दोनों ही देशभक्ति के जज्बे पर आधारित फिल्में हैं और इस बात का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर साफ नजर आता है। अक्षय कुमार ने हॉकी के जरिये देशभक्ति के जज्बे को पेश करने की कोशिश की है जबकि जॉन अब्राहम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इस तरह 15 अगस्त के दिन दोनों ही फिल्में आपस में उलझीं और दोनों ही औसत कमाई कर सकीं। लेकिन 'गोल्ड' बिग बजट मूवी है, इसलिए उसकी कमाई उस तरह से नहीं हुई जैसी उम्मीद की जा रही थी जबकि जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' मिड बजट मूवी है, और वह फायदे में रही है।

बता दे, ‘गोल्ड’ मौनी रॉय की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वो टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुकी हैं। मौनी ने ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार की पत्नी मोनोबिना का किरदार निभाया है, जो उन्हें बात-बात पर पीटती रहती है। दर्शकों को अक्षय कुमार और मौनी रॉय के बीच होने वाली यह प्यारी नोंक-झोंक काफी पसंद आ रही है। डायरेक्टर रीमा कागती की ‘गोल्ड’ को मौनी रॉय के सफल डेब्यू के रूप में देखा जा रहा है।

bollywood,Akshay Kumar,gold,gold box office collection,john abraham,satyamev jayate,satyamev jayate box office collection

सत्यमेव जयते’ अदाकारा आयशा शर्मा की डेब्यू फिल्म है। उनकी और जॉन की केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से छक्का मार दिया है और सभी को बता दिया कि वो बॉलीवुड में लम्बा सफर तय करने आई हैं।

जहां तक बात जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की करें तो दोनों की अदाकारी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से ‘सत्यमेव जयते’ देखकर निकल रहे हैं, वो यही कह रहे हैं कि दोनों का काम उम्दा है। जहां जॉन अब्राहम ने सभी को अपने दमदार एक्शन से प्रभावित किया है, वहीं मनोज बाजपेयी के डायलॉग फिल्म की जान बन गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। ‘सत्यमेव जयते’ से पहले मिलाप ने कई सारी फिल्मों को लिखा है लेकिन ‘सत्यमेव जयते’ एक निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। मिलाप ने इस फिल्म से दिखा दिया है कि वो आने वाले समय में बॉलीवुड को कई सारी मसाला एंटरटेनर्स देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक