न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ की कमाई में आया तीसरे के मुकाबले चौथे दिन ज्यादा उछाल, धमाकेदार रहे आंकड़े

वीकेंड का मज़ा दोनों ही फिल्मे उठा रही है और कमाई में जबरदस्त वाला उछाल आया है। जिसे देखकर इतना तो तय है यह दोनों ही फिल्में जल्द ही अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Aug 2018 09:05:33

‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ की कमाई में आया तीसरे के मुकाबले चौथे दिन ज्यादा उछाल, धमाकेदार रहे आंकड़े

15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार 'Akshay Kumar' की 'गोल्ड Gold' और जॉन अब्राहम 'John Abraham' की फिल्म 'सत्यमेव जयते Satyamav Jayate' की बॉक्स ऑफिस 'Box Office' पर जंग लगातार जारी है। वीकेंड का मज़ा दोनों ही फिल्मे उठा रही है और कमाई में जबरदस्त वाला उछाल आया है। जिसे देखकर इतना तो तय है यह दोनों ही फिल्में जल्द ही अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएंगी। 'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' महज कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है जो कि अक्षय की फिल्म की तुलना में काफी कम है।

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ की कमाई की वही अब चौथे दिन का कलेक्शन भी आ गया जिसको मिलाकर फिल्म ने तक़रीबन 58.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वही दूसरी तरफ जॉन की सत्यमेव जयते ने पहले दिन बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़ और शुक्रवार को 8 करोड़ कमाए। वहीं शनिवार के कलेक्शन को मिलाकर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 44.92 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म समीक्षकों की मानें तो वीकेंड होने की वजह से दोनों ही फिल्मों को इसका सीधा फायदा मिला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन दोगुना होगा। हालांकि कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' अपना बजट निकालने के करीब पहुंच गई हैं। 'सत्यमेव जयते' फिल्म 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म 3250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी