न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार के विलेन बनने में लगते थे इतने घंटे, सामने आया मेकिंग वीडियो

मेकर्स ने फिल्म का एक मेकिंग वीडियो जारी कर इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है कि कैसे अक्षय कुमार ने अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनती की और मेकअप के लिए घंटों का वक्त लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 2:17:48

अक्षय कुमार के विलेन बनने में लगते थे इतने घंटे, सामने आया मेकिंग वीडियो

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अगली आने वाली फिल्म साउथ सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ '2.0' में दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज अब बेहद करीब है। अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड एक्टर तौर पर नहीं बल्कि उनका किरदार निगेटिव है। मेकर्स ने फिल्म का एक मेकिंग वीडियो जारी कर इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है कि कैसे अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनती की और मेकअप के लिए घंटों का वक्त लिया।

बता दें कि बीते दिनों जब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था उस वक्त अक्षय कुमार ने बताया था कि इस फिल्म के लिए पहली बार उन्होंने इतना मेकअप किया था कि घंटों लग जाते थे। उन्होंने कहा था, 'ये एक बेहद मुश्किल किरदार था। इस किरदार के लिए हैवी मेकअप की जरुरत होती थी। इस किरदार में आने के लिए जहां लगभग 4 घंटे मेकअप करने में लगते थे तो वहीं, इसे छुड़ाने में तकरीबन डेढ़ घंटा लगता था। इतना मेकअप तो मैंने अपनी जिंदगी में भी नहीं किया था।' मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक, हर तरह से घंटों मेहनत की गई तब जाकर एक लुक तैयार किया गया। फिलहाल LYCA प्रोडक्शन्स ने भी इसका वीडियो अपने यूट्यूब पर अपलोड किया है, जिसे 14 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम से इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक इंसानी दुश्मन का रुप लिया हुआ है जो एकदम बाज की शक्ल जैसा लगता है। इस मेकिंग वीडियो में दिखाया गया है कि आखिर कितनी मुश्किल से अक्षय कुमार को इस गेटअप में आना पड़ा था। ये वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

रजनीकांत और अक्षय कुमार की ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के अलावा रजनीकांत और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में है। धर्मा प्रोडक्शन और लाइका प्रोडकशन ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

‘2.0’ इस रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। करण जौहर को उम्मीद है कि उनके द्वारा प्रदर्शित 2.0 का हिन्दी वर्जन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। हालांकि ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन है कि यह फिल्म पहले दिन हिन्दी भाषायी क्षेत्र में 40-45 करोड़ का कारोबार करेगी। अक्षय कुमार सफल हैं लेकिन इतने नहीं जो अपने नाम पर 50 करोड़ पहले दिन खींच सकें और रजनीकांत हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। यदि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होती है तो इसका श्रेय सिर्फ इसकी हाइप को जाएगा।

रजनीकांत की यह फिल्म पूरी तरह से साइंस फिक्शन फिल्म है। यदि दर्शकों की नजरों में इसका वीएफएक्स वर्क जम गया तो निश्चित तौर पर यह भारतीय सिने इतिहास के लिए दूसरी बाहुबली-2 बनेगी और कहीं पासा उलटा पड़ गया तो यह भारतीय सिने इतिहास के लिए किसी सुनामी से कम नहीं होगी। निर्देशक शंकर अपनी हर फिल्म में तकनीक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। वे इस मामले में कहीं भी कमतर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की तरह तकनीकी पक्ष में असफल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक