न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वैलकम-3’ : निर्देशकीय कुर्सी पर अहमद खान, अनीस बज्मी को मिल सकती है छुट्टी

हाल ही में अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ की शूटिंग शुरू करने और इसके प्रदर्शन तिथि की घोषणा करने वाले निर्देशक अनीस बज्मी के हाथ से अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘वैलकम’ के तीसरे भाग के निकलने की उम्मीद बंध गई हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 6:54:24

‘वैलकम-3’ : निर्देशकीय कुर्सी पर अहमद खान, अनीस बज्मी को मिल सकती है छुट्टी

हाल ही में अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ की शूटिंग शुरू करने और इसके प्रदर्शन तिथि की घोषणा करने वाले निर्देशक अनीस बज्मी के हाथ से अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘वैलकम’ के तीसरे भाग के निकलने की उम्मीद बंध गई हैं। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि वैलकम सीरीज के निर्माता अपनी सीरीज की अगली फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशक अहमद खान को दे सकते हैं जो बॉलीवुड में ‘बागी-2’ के लिए जाने जा रहे हैं।

हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी वैलकम के निर्माता इस सीरीज के तीसरे भाग की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के पिछले दो भाग सुपरहिट रहे हैं। सुनने में आया है कि इसके तीसरे पार्ट में भी जॉन अब्राहम नजर आएंगे, जो इसके दूसरे भाग में भी नजर आए थे। पहले भाग में अक्षय कुमार कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। जबकि दूसरे में जॉन के बाद श्रुति हासन नजर आई थीं।

bollywood,ahmed khan,welcome 3,anees bazmee

इस सीरीज के दोनों भागों को फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इन्हें अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। अनीस बज्मी अभी अपने कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं तो इसके तीसरे पार्ट को अहमद खान निर्देशित कर सकते हैं। फिल्म की कास्टिंग भी फाइनल होना बाकी है।

bollywood,ahmed khan,welcome 3,anees bazmee

बात करें जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वे निखिल आडवाणी के निर्देशन में निर्माता भूषण कुमार की फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म दिल्ली के विवादित एनकाउंटर पर आधारित है, जिसमें जॉन अब्राहम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त उनकी फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, साथ ही उन्होंने अनीस बज्मी के निर्देशन में ही बन रही फिल्म ‘पागलपंती’ की शूटिंग हाल ही में शुरू की है, इसका प्रदर्शन 6 दिसम्बर को होने जा रहा है। इन फिल्मों की व्यस्तता के चलते वे इस वर्ष ‘वैलकम-3’ को हरी झंडी नहीं दिखा सकते हैं। इस फिल्म के आगामी वर्ष ही शुरू होने और प्रदर्शित होने की उम्मीद बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम