न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लंच बाक्स’ के बाद रितेश बत्रा की ‘फोटोग्राफ’, एक और ऑफ बीट फिल्म

कुछ वर्ष पूर्व हिन्दी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर इरफान खान और निमरत कौर अभिनीत फिल्म ‘लंच बाक्स’ ने बड़ा तहलका मचाया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 7:31:58

‘लंच बाक्स’ के बाद रितेश बत्रा की ‘फोटोग्राफ’, एक और ऑफ बीट फिल्म

कुछ वर्ष पूर्व हिन्दी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर इरफान खान और निमरत कौर अभिनीत फिल्म ‘लंच बाक्स’ ने बड़ा तहलका मचाया था। सीमित बजट में बनी इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ सिने प्रेमियों ने भी बहुत पसन्द किया था। इस फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया था। इन्हीं रितेश बत्रा की एक और ऑफ बीट फिल्म ‘फोटोग्राफ’ का प्रदर्शन 8 मार्च को होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी है।

बत्रा ने मंगलवार सुबह ट्विटर के जरिए फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म की कहानी एक संघर्षरत स्ट्रीट फोटोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कहानी शुरू..फोटोग्राफ भारत में सिनेमाघरों में आठ मार्च 2019 को रिलीज हो रही है।’ ‘फोटोग्राफ’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रितेश बत्रा की फिल्म अगले महीने 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। इसका प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में भी होगा। यह आयोजन 24 जनवरी से तीन फरवरी तक होगा।

बात करें इस फिल्म के कलाकारों नवाजउद्दीन सिद्दीकी की तो उनकी फिल्म ‘ठाकरे’ आगामी 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है जो शिव सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस काफी उत्साहित नजर आ रहा है। विशेष रूप से उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र में यह फिल्म जबरदस्त कमाई का सौदा साबित होगी। ठाकरे का प्रभुत्व महाराष्ट्र और मुम्बई में बहुत ज्यादा रहा है। ऐसे में उनके शिव सैनिक इस फिल्म को जरूर सफल बनाएंगे इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो अपनी आगामी फिल्म ‘ठाकरे’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, ने हाल ही में दिए अपने एक बयान में कहा है कि उन्हें ऐसी भूमिकाएं निभाने से नफरत है, जो एक कलाकार के रूप में उन्हें चुनौती नहीं देती हैं। मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना पसंद है। प्रत्येक फिल्म के साथ मैं कुछ नया करने की कोशिश करना चाहता हूं। मुझे आसान भूमिकाएं करने से नफरत है.. मैं एक बहुमुखी अभिनेता बनना चाहता हूं। अब मैं अपने लिए केवल नई, अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं खोज रहा हूं।’ ठाकरे के प्रचार के दौरान नवाजउद्दीन ने कहा, आपको केवल एक ही जीवन मिलता है। नई चीजों का प्रयोग करने की कोशिश करें, और यही मैं करना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम