न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के पहले सेक्स पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, इन स्टार्स की भी यह है राय

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान और टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आ चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने मैरिटल लाइफ और सेक्स पर बेहद खुलकर अपने विचार रखे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Sep 2017 6:17:22

शादी के पहले सेक्स पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, इन स्टार्स की भी यह है राय

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान और टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आ चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने मैरिटल लाइफ और सेक्स पर बेहद खुलकर अपने विचार रखे हैं। भूमि पेडनेकर शादी से पहले सेक्स को बेहद सामान्य बताते हुए कहा कि आजकल सब बंद दरवाजे के पीछे ये करते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है।

भूमि पेडनेकर ने भी अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई बाते बताई। उन्होने कहा कि किसी भी रिलेशनशिप की सफलता का राज सिर्फ इमोशन या फीलिंग्स नहीं होतीं।कोई भी परफेक्ट रिलेशन 50 प्रतिशत फिजिकल होता है और 50 प्रतिशत इमोशनल। आजकल के लड़के-लड़कियों को करियर के अलावा अगर कोई चिंता सबसे ज्यादा सताती है, तो वो रिलेशनशिप्स को लेकर।

भूमि ने कहा कि जब तक हम खुद से प्यार नहीं करते, तब तक हमारा पार्टनर भी हमें प्यार नहीं कर सकता। हमें सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखना चाहिए। भूमी आजतक तीन फिल्मों में नजर आई हैं। उनकी पहली फिल्म दम लगा के हाइशा में भूमि ने एक बेहद मोटी लड़की का किरदार निभाया था, जिसके मोटापे के कारण उसका पति उसे पसंद नहीं करता था। पिछले दिनों टॉयलेट एक प्रेमकथा के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद हाल ही में भूमि की चर्चा उनकी पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मशुभ मंगल सावधान को लेकर भी हो रही है। भूमि जनवरी से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देंगे फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे करेंगे।

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

आइये जानते है सेक्स को लेकर किन किन सेलिब्रिटी ने पहले बेबाक बयान दिए है

# आयुष्मान खुराना - भूमि पेडनेकर की तरह उनके को-एक्टर आयुष्मान खुराना भी प्री-मैरिटल रिलेशन पर एक जैसी राय रखते हैं. इस मसले पर आयुष्मान कहते हैं कि मैं शादी से पहले सेक्स का सपोर्ट करता हूं. हमारे समाज में अब अरेंज्ड मैरेज को बढ़ावा देते हैं. शादी जिंदगी का बेहद अहम फैसला होता है. इसलिए पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना जरूरी है. शादी से पहले अपने पार्टनर को अच्छी तरीके से जान लेना जरूरी है. अगर समस्या शादी से बाद पता चले तो क्या होगा.

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

# रेखा - चाहे आप रेखा को पुराने दौर की हीरोइन मानते हो. लेकिन शादी से पहले सेक्स को लेकर उनके ख्याल एकदम बोल्ड हैं. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका मानना है कि शादी से पहले सेक्स नेचुरल है. लड़कियों को सुहागरात पर ही सेक्स करना चाहिए, ऐसी बातों को वह बकवास मानती हैं.

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

# दीपिका पादुकोण - शादी से पहले सेक्स करने पर बॉलीवुड की दीपिका एकदम बिंदास राय रखती हैं. वे जिंदगी को अपने शर्तों पर जीने में यकीन रखती हैं. प्री-मैरिटल रिलेशन पर दीपिका का वनलाइनर जवाब है- My life my choice. उनका कहना है अगर कोई इंसान ऐसा करता है तो उसे गलत नजर से नहीं देखना चाहिए.

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

# रणवीर सिंह - सेक्स पर रणवीर कहते हैं कि सेक्स बहुत खूबसूरत और नेचुरल प्रक्रिया है जिसे हर इंसान को महसूस करना चाहिए. वह सेक्स के बिना नहीं रह सकते. रणवीर ने तो यह तक कह डाला कि उन्हें सेक्स सिंबल के तौर पर देखा जाना पसंद है.

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

# अभय देओल - सेक्स पर अपनी बेबाक राय रखते हुए अभय देओल कहते हैं, हमारी सोसायटी में सेक्स को लेकर जो हंगामा होता है उससे मैं हैरान हूं. मैं इस सच को छिपाता नहीं.

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

# राधिका आप्टे - ये कहती है की, मुझे लगता है सेक्स बिकाऊ है. क्योंकि हमारी सोसायटी में इसे आज भी वर्जित माना जाता है.

bhumi pednekar,vidya balan,deepika padukone,ranveer singh,ayushman khurana,abhay deol,rekha,radhika apte

# विद्या बालन - इनका की मानना है कि विवाह से पहले स्त्री-पुरुष के संबंधों को लेकर हमारी सोच बड़ी गंदी है. इसे लेकर जब तक बदलाव नहीं होगा बहुत मुश्किल है. मर्दों को महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन