न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय बॉलीवुड के ये 5 सितारे जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया

आज़ादी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंध ख़राब रहे हैं कई सारे मुद्दों को लेकर दोनों देश के बीच मतभेद रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 12:32:07

भारतीय बॉलीवुड के ये 5 सितारे जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया

आज़ादी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंध ख़राब रहे हैं कई सारे मुद्दों को लेकर दोनों देश के बीच मतभेद रहे हैं। इन मतभेदों के कारण ही भारत-पाकिस्तान अब तक चार जंगें आपस में लड़ चुके हैं। लेकिन दोनों देश के बीच कुछ ऐसी बाते हैं जो दोनों देश के आवाम के बीच अपनेपन का अहसास कराती है वो है दोनों देश के कलाकार और फ़िल्म उद्योग के अच्छे रिश्ते। यही कारण है कि गुलाम अली से लेकर फवाद खान तक को भारतीय जनता ने खूब पसंद किया है, लेकिन आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि सिर्फ पाकिस्तानी कलाकार ही भारत में काम नहीं करते बल्कि कई भारतीयों ने भी पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। हम आपको ऐसे ही भारतीय ऐक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पाकिस्तानी ऐंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया है

bollywood actors,pakistan movies,naseeruddin shah,shweta tiwari,kiran kher,alyy khan,arbaaz khan,bollywood

* नसीरुद्दीन शाह :

नसीरुद्दीन शाह को बॉलीवुड के सीनियर ऐक्टर्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने जवानी के दिनों से फिल्में करनी शुरू की थी और आज 65 की उम्र पार कर जाने के बाद भी वो सक्रिय रूप से ऐक्टिंग कर रहे हैं। इन्होंने न सिर्फ भारत में, बल्कि पाकिस्तान में भी ऐक्टिंग की है। नसीरुद्दीन शाह ने दो पाकिस्तानी फिल्मों ‘खुदा के लिए’ (2007) और ‘जिंदा भाग’ (2013) में काम किया था। फिल्म ‘खुदा के लिए’ को भारत में भी काफी पसंद किया गया था।

bollywood actors,pakistan movies,naseeruddin shah,shweta tiwari,kiran kher,alyy khan,arbaaz khan,bollywood

* श्वेता तिवारी :

श्वेता तिवारी इंडियन टेलीविजन में काफी फेमस है। कसौटी ज़िन्दगी सीरियल से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जिसमें वे काफी संस्कारी बहु के रूप में नज़र आई थी। इसके बाद वे बिग बॉस और नच बलिए में भी नज़र आ चुकी है। एक एंकर के रूप में भी वे कई इंडियन सीरियल्स कर चुकी है। श्वेता तिवारी ने 2014 में एक पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ में एक्टिंग की थी।

bollywood actors,pakistan movies,naseeruddin shah,shweta tiwari,kiran kher,alyy khan,arbaaz khan,bollywood

* किरण खेर :

मशहूर अभिनेत्री, समाज सेविका व राजनितिक श्रीमती किरण खेर ने भी पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दिया है। 2003 में इन्होने आज़ाद पानी में अभिनय किया। इनके पति श्री अनुपम खेर हालाँकि पाकिस्तान से भारत के रिश्तों को लेकर काफी मुखर रहते हैं।

bollywood actors,pakistan movies,naseeruddin shah,shweta tiwari,kiran kher,alyy khan,arbaaz khan,bollywood

Alyy Khan :

90 के दशक में पॉपुलर हुए Alyy Khan इन दिनों पाकिस्तान के टीवी सीरियल्स में काम कर रहे है। इन्होंने जीटीवी के शो 'लिपस्टिक' में काम किया है। डीडी मेट्रो के भी कई सीरियल्स में नज़र आ चुके है। अलय ने कई इंडियन और पाकिस्तानी सीरियल्स ओर मूवी में काम किया है। साथ ही कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है। वे पाकिस्तानी सीरियल कभी-कभी, सात पर्दो में, पाकीज़ा और दीवाना में नज़र आए हैं।

bollywood actors,pakistan movies,naseeruddin shah,shweta tiwari,kiran kher,alyy khan,arbaaz khan,bollywood

* अरबाज़ ख़ान :

कुछ वक्त पहले जब सलमान ख़ान ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के मामले में अपना समर्थन दिखाया था तो काफी हंगामा हुआ था। बाद में उनके पिता सलीम ख़ान को इस मामले में माफ़ी भी मांगनी पड़ी थी। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सलमान के भाई अरबाज़ ख़ान पाकिस्तानी फिल्म में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म ‘गॉडफादर’ में काम किया था। हालांकि असलम भाटी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर