न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूबे हुए सितारे हुए संजय दत्त, अब चरित्र भूमिकाओं का सहारा

जेल यात्रा के बाद फिल्मों में वापसी करने वाले अभिनेता संजय दत्त अब बॉलीवुड के भूले-बिसरे नायकों में शुमार हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 12:34:15

डूबे हुए सितारे हुए संजय दत्त, अब चरित्र भूमिकाओं का सहारा

हाल ही में समाचार आया कि संजय दत्त निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘गांजा’ को करने जा रहे हैं। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी, जिसमें संजय दत्त के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। संजय गुप्ता और संजय दत्त कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनमें से मुख्य हैं कांटे, जिंदा, मुसाफिर, शूटआउट लोखण्डवाला आदि। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण संजय दत्त और संजय गुप्ता मिल कर करेंगे। इस समाचार से बॉलीवुड के गलियारों में कानाफूसी होने लगी है कि क्या संजय दत्त अपनी वापसी को सफल बनाने के लिए फिर से निर्माण क्षेत्र में उतर रहे हैं। इन दिनों वे तोरबाज की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह उनकी वापसी की तीसरी फिल्म होगी।

वास्तविकता यह है कि जेल यात्रा के बाद फिल्मों में वापसी करने वाले अभिनेता संजय दत्त अब बॉलीवुड के भूले-बिसरे नायकों में शुमार हो चुके हैं। जेल से रिहा होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पास पहले की तरह फिल्मों की कतार लगी नजर आएगी। उनके खास दोस्त सलमान खान और अजय देवगन उनके लिए उनके साथ काम करने को तैयार होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। संजय दत्त के करीबी दोनों दोस्तों ने उन्हें पूछा तक नहीं। यहाँ तक कि सलमान खान उनसे मिलने तक नहीं गए।

अपनी वापसी के लिए उन्होंने कई प्रकार की पटकथाओं को जाँचा और उसके बाद उन्होंने फिल्म स्वीकार की ‘भूमि’, जिसमें उन्होंने एक युवा बेटी के पिता का किरदार अभिनीत किया। उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म से उन्हें बहुत सी उम्मीदें थी। एक्शन ड्रामा के साथ यह पूरी तरह से मसाला फिल्म थी। लेकिन दर्शकों में इस फिल्म को लेकर कोई जिज्ञासा या उत्सुकता नहीं थी। नतीजा सिफर निकला। फिल्म पूरी तरह से असफल हो गई और संजय दत्त की वापसी पर एक प्रश्न चिह्न लगा गयी।

हाल ही में संजय दत्त ने निर्माता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की साहिब बीबी. . . सीरीज की तीसरी फिल्म पूरी की है। तिग्मांशु की यह सफल सीरीज है। पहली दोनों सीमित बजट में बनी हुई सशक्त फिल्में थीं, जिन्होंने अपने प्रस्तुतीकरण के बलबूते पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की थी। इस सीरीज के स्थायी सितारों में शामिल हैं जिम्मी शेरगिल जिन्होंने अभिनय की अलग छाप छोड़ी है। अपनी सीरीज को बड़े सितारों वाली बड़ी फिल्म साबित करने के लिए तिग्मांशु धूलिया ने इस बार इसमें संजय दत्त को जोड़ा है तो इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त के नाम का सहारा लेकर तिग्मांशु बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की उम्मीद कर रहे हैं जिससे वे ‘ए’ क्लास निर्देशकों में शामिल हो सकें।

bollywood,sanjay dutt,gossips,entertainment

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पिछली दोनों फिल्मों की सफलता दोहराने में कामयाब होगी यह तय है लेकिन उसे संजय दत्त के नाम का कितना फायदा मिलता है इसका अंदाजा इसके प्रदर्शन के वक्त लगेगा। साथ ही यह भी ज्ञात होगा कि संजय दत्त को देखना कितने दर्शकों गवारा करते हैं। यदि यह फिल्म असफल हो जाती है या औसत रहती है तो एक साथ साफ हो जाएगी कि दर्शक अब संजय दत्त को बतौर नायक पसन्द नहीं कर रहे हैं। अपने डूब चुके करियर को फिर से गति देने के लिए संजय दत्त को अपने अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण भी करना चाहिए, जिसके चलते वे बॉलीवुड में बने रह सकें। साथ ही उन्हें नायकत्व छोड़ कर चरित्र भूमिकाओं में अपना हाथ आजमाना चाहिए। साठ साल की उम्र में दर्शक उनसे यही अपेक्षा कर रहे हैं कि अब वे अपने पिता सुनील दत्त की तरह उन भूमिकाओं को अभिनीत करें जो उनकी उम्र के अनुरूप हों।

राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिन्दगी से प्रभावित होकर उनकी बायोपिक बनाई है जो जून में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने अभिनीत की है। यह फिल्म संजय दत्त को बॉलीवुड में फिर से सक्रिय कर सकती है, हालांकि इस फिल्म में उनकी कोई भूमिका नहीं है। परन्तु दर्शकों के जेहन में युवा संजय दत्त की छवि बनेगी और हो सकता है इसके चलते संजय दत्त के हाथ में कुछ बड़ी फिल्में आ जायें जो उन्हें फिर से बॉलीवुड में स्थापित कर सकें।

उम्मीद की जा रही है कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म के बाद ‘मुन्नाभाई’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘मुन्नाभाई चले अमेरिका’ का निर्माण करके संजय दत्त को पुनसर््थापित करने में सफल हों। दर्शकों में राजकुमार हिरानी की ‘मुन्नाभाई’ को लेकर खासा क्रेज बरकरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर