न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे दिखने लगे 'आशिकी' के राहुल रॉय, अब पहचानना हुआ मुश्किल

राहुल रॉय इन दिनों डायरेक्टर तनवीर अहमद की फिल्म 'नाइट एंड फॉग' की शूटिंग के सिलसिले में जैसलमेर में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 8:25:03

ऐसे दिखने लगे 'आशिकी' के राहुल रॉय, अब पहचानना हुआ मुश्किल

9 फरवरी 1968 को जन्मे राहुल राय ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वर्ष 1990 में महेश भट्ट ने उनकी कुछ फोटोज देखने के बाद उन्हें अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में नायक के तौर पर अनु अग्रवाल के साथ पेश किया था। ‘आशिकी’ की सफलता अपने आप में एक इतिहास है। इस सफलता के बाद राहुल राय के पास काम की कोई कमी नहीं रही। उन्होंने अपने समय की तमाम सुपर नायिकाओं करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, पूजा भट्ट, नगमा, शिल्पा शिरोडकर इत्यादि के साथ काम किया।

इन दिनों डायरेक्टर तनवीर अहमद की फिल्म 'नाइट एंड फॉग' की शूटिंग के सिलसिले में जैसलमेर में हैं। इस फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह थककर आराम फरमाते दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर ये यकीन करना मुश्किल है कि ये राहुल रॉय हैं क्योंकि इसमें वह बिलकुल बदले हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, राहुल एक नए प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इसमें वो एक मुस्लिम शख्स का किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म के अलावा वह फिल्म वेलकम टू रशिया में एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में भी नजर आएंगे। इस फिल्म को नितिन गुप्ता डायरेक्ट करेंगे।

bollywood,rahul roy,aashiqui

19 फिल्मों का पैसा निर्माताओं को वापस लौटाया...

आशिकी 6 माह तक हाउसफुल चलती रही, ‘आशिकी’ के बाद एक समय ऐसा भी था जब राहुल राय ने एक साथ 43 फिल्मों में काम करना स्वीकार कर लिया था, हालांकि इनमें से 19 फिल्मों का पैसा उन्होंने निर्माताओं को वापस लौटा दिया था। वजह यह रही थी कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही थी। कितने अफसोस की बात है कि 16 साल पहले तक अपने 11 वर्ष के फिल्म करियर में राहुल राय की 22 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिनमें सिर्फ ‘जुनून’ ऐसी फिल्म रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की और इस फिल्म के लिए उन्हें श्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया था।

यह राहुल रॉय का दुर्भाग्य रहा कि उनकी कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो सका जिनमें उन्होंने श्रेष्ठ अभिनय किया था। उनकी इन फिल्मों में शामिल हैं - ‘दिलों का रिश्ता’, ‘आयुद्ध’, प्रेमाभिषेक, तुने मेरा दिल ले लिया, दिल दिया चोरी-चोरी, कलयुग, वाजरा, जब-जब दिल मिले - इन सभी फिल्मों में उनकी नायिकाएँ करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शिरोडकर, नगमा आदि थी। राहुल राय का कहना है कि उन्हें अफसोस है कि के.बालचन्दर निर्देशित फिल्म ‘दिलों का रिश्ता’ निर्माता की मृत्यु के कारण प्रदर्शित नहीं हो सकी। के. बालचन्दर की फिल्म उनके करियर को एक अलग मुकाम दे सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

bollywood,rahul roy,aashiqui

बिग बॉस सीजन वन के विनर रहे राहुल राय

वर्ष 2006 में पांच साल बाद उन्हें अचानक से लोकप्रियता मिली जब उन्हें टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में बतौर प्रतिभागी शामिल किया गया। मूल रूप से बिग बॉस इंगलैण्ड के लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ का हिन्दी रूपान्तरण है जिसका प्रसारण 2006 से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम को भारत में लोकप्रिय बनाने में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि उन्होंने कभी भी इसमें भाग नहीं लिया है। लेकिन वे इसके मूल कार्यक्रम की विजेता रह चुकी हैं। शिल्पा ‘बिग ब्रदर’ की पहली अश्वेत विजेता थी, जिन्होंने इस कार्यक्रम को जीतकर भारत का परचम पूरे विश्व में फहराया था।

राहुल रॉय इसके पहले भारतीय संस्करण के विजेता बने थे। आम जनता ने उन्हें अपने वोटो द्वारा 26 जनवरी, 2007 को विजेता बनाया था। बिग बॉस विजेता बनने के बाद उन्हें एक बार फिर से फिल्मों में आने का मौका मिला। राहुल सी-ग्रेड फिल्म 'Her Story' में भी काम कर चुके हैं। राहुल ने इससे पहले कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया है। इनमें सपने साजन के, पहला नशा, गुमराह, भूकंप, हंसते-खेलते, नसीब, अचानक फिर कभी, नॉटी ब्वॉय और क्राइम पार्टनर जैसी फिल्मों में काम किया है।

bollywood,rahul roy,aashiqui

अपना प्रोडक्शन हाउस ‘राहुल रॉय प्रोडक्शन’ शुरू किया

बतौर अभिनेता असफल रहने के बाद उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘राहुल रॉय प्रोडक्शन’ शुरू किया जिसके अन्तर्गत उन्होंने ‘एलान’ नामक फिल्म बनाई। 25 नवम्बर 2011 को इसे बिहार में प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म में उन्होंने रितुपर्णा सेन के साथ नायक की भूमिका निभाई थी। पूरी तरह से फिल्मों में असफल हो चुका यह अभिनेता आज स्वयं को पुनस्र्थापित करने में लगा हुआ है। टीवी पर कामयाब शुरूआत के बाद भी उन्हें टीवी पर कोई काम नहीं मिला है।

bollywood,rahul roy,aashiqui

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे राहुल...

राहुल राय को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म '2B or not to B' में देखा गया था। इससे पहले वो 2010 में आई शॉर्ट फिल्म 'अदा अ वे ऑफ लाइफ' में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक