न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ठग्स... देखने के बाद लोगों के हाथ लगी निराशा, फिर भी ये रिकॉड्स हासिल करने में कामयाब हुई फिल्म

दर्शकों को मिली निराशा के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Nov 2018 10:20:55

ठग्स... देखने के बाद लोगों के हाथ लगी निराशा, फिर भी ये रिकॉड्स हासिल करने में कामयाब हुई  फिल्म

दिवाली ( Diwali ) के मौके पर यानि 8 नवंबर को रिलीज हुई आमिर खान ( Aamir Khan ) और अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs Of Hindostan ) ' को लेकर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था लेकिन फिल्म की स्टोरी और संवाद ने दर्शकों को खासा निराश किया है। हालाकि फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरूआत की है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह फिल्म साल 2018 की सबसे बेहतरीन ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। इसने यह खिताब टाइगर ऑफ की 'बागी 2' को पछाड़कर अपने नाम किया है, जिसने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' से पहले तक, साल 2018 का सबसे शानदार ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड दर्ज कराया था। लेकिन दर्शकों को मिली निराशा के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लेकिन इस सबके बावजूद इस बिग बजट फिल्म के ऑपनिंग के पहले ही कई बड़े कीर्तिमान रचे हैं। तो आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...

सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के पहले ही इसके 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए थे। खबरों और समीक्षकों की माने तो यह अब तक सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग है। इसके पहले यह तमगा सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और रणबीर की 'संजू' को मिला था।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,thugs of hindostan flop movie,thugs of hindostan box office report,thugs of hindostan records

सबसे कीमती डिजिटल राइट्स

बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म ज्यादा कमाल न दिखा पाए, लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही काफी पैसा बना लिया है। आमिर और अमिताभ की इस फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। इससे पहले इस रिकॉर्ड की बात की जाए तो सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके थे।

सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर


इस फिल्म के नाम जो तीसरा रिकॉर्ड दर्ज हुआ वह भी बेहद खास है। यह फिल्म दुनियाभर की 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। इसके पहले यह रिकॉर्ड 'बाहुबली' के नाम था जिसे 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को अब तक की सबसे बड़े बजट की हिंदी फिल्म का तमगा भी हासिल है, फिल्म का बजट 240 करोड़ रुपये है। इससे पहले रणवीर, दीपिका स्टारर 'पद्मावत' को सबसे महंगी हिंदी फिल्म के रूप में दर्ज किया गया था। फिल्म पद्मावत का बजट 210 करोड़ रुपये था। लेकिन बता दें कि यहां 2.0 और बाहुबली 2 को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म होने के कारण इस काउंट में शामिल नहीं किया गया।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,thugs of hindostan flop movie,thugs of hindostan box office report,thugs of hindostan records

2018 की सबसे बेहतरीन ओपनिंग लेने वाली फिल्म

इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरूआत की है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह फिल्म साल 2018 की सबसे बेहतरीन ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। इसने यह खिताब टाइगर ऑफ की 'बागी 2' को पछाड़कर अपने नाम किया है, जिसने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' से पहले तक, साल 2018 का सबसे शानदार ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड दर्ज कराया था।

अगर बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो 70 प्रतिशत को ऑक्यूपेंसी रेट के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' आमिर खान की ऑक्यूपेंसी रेट के मामले में 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अगर आमिर खान की 8 सबसे बेहतरीन ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

1. दिल (1990)
2. इश्क (1997)
3. मेला (2000)
4. फना (2006)
5. गजनी (2008) हॉलीडे
6. 3 इडियट्स (2009) हॉलीडे
7. धूम 3 (2013)
8. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (2018)

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर जिंदा है', 'संजू' और 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' को पछाड़ दिया था। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो जबरदस्त कास्ट और बड़े स्तर पर रिलीज होने का 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को भरपूर फायदा मिलगा। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी के अनुसार, ‘अगर आप ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कास्ट को देखें, इसका बजट देखें और इसको किस स्तर पर रिलीज किया जा रहा है यह देखें तो आपको यह कहने में किसी प्रकार की झिझक नहीं होगी कि आमिर खान की फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।’

लेकिन रिकॉड्स कितने भी हासिल हों, यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं है। इसे लेकिन सोशल मीडिया में कई तरह से जोक और मीम्स वायरल हो रहे हैं। वहीं लोग यह कहने से भी बाज नहीं आए कि आमिर खान से उन्हें यह उम्मीद नहीं थी। हालांकि अब आने वाले कुछ दिन तक कोई बड़ी फिल्म स्क्रीन पर आने वाली नहीं है इसलिए 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का कलेक्शन ठीक ठाक हो ही सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल