न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ए.आर. रहमान: ‘रोजा’ नहीं, ‘रंगीला’ थी पहली फिल्म, टाइटल ट्रैक ने मचाई धूम

हम अपने सुधि पाठकों को इस बात की जानकारी देना चाहेंगे कि हिन्दी फिल्मों में बतौर संगीतकार ए.आर. रहमान ने निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ से शुरूआत की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 1:36:37

ए.आर. रहमान: ‘रोजा’ नहीं, ‘रंगीला’ थी पहली फिल्म, टाइटल ट्रैक ने मचाई धूम

हिन्दी भाषी क्षेत्रों के श्रोता संगीतकार ए.आर.रहमान की पहली हिन्दी फिल्म ‘रोजा’ मानते हैं। हालांकि यह फिल्म मणिरत्नम ने तमिल भाषा में बनाई थी जो ‘आतंकवाद’ के भयावह अंजाम को शिद्दत के साथ दर्शाती है। मणिरत्नम ने जितनी सफाई से इस फिल्म के प्रेम कथानक को आतंकवाद से जोडा, उतनी ही होशियारी से उन्होंने इसके संगीत को थामा, जिसे ए.आर. रहमान ने संवारा था।

वैसे हम अपने सुधि पाठकों को इस बात की जानकारी देना चाहेंगे कि हिन्दी फिल्मों में बतौर संगीतकार ए.आर. रहमान ने निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ से शुरूआत की थी। जबकि इस फिल्म से पहले उनकी जितनी हिन्दी में फिल्में आईं वे सब तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों का डब वर्जन थी।

वर्ष 1995 में आई ‘रंगीला’ का निर्माण झामू सुगंध ने किया था, जबकि इस फिल्म की कथा-पटकथा और निर्देशन रामगोपाल वर्मा का था। ‘रंगीला’ ने 1995 के फिल्मफेयर पुरस्कार में 7 पुरस्कार अपनी झोली में डाले थे। यह पुरस्कार थे—सर्वश्रेष्ठ सहनायक (जैकी श्रॉफ), कोरियोग्राफर (अहमद खान), बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनिंग (मनीष मल्होत्रा), बेस्ट स्टोरी (रामगोपाल वर्मा), सर्वश्रेष्ठ संगीतकार (ए.आर. रहमान), गीतकार मेहबूब को आर.डी. बर्मन पुरस्कार और गायिका आशा भौंसले को ‘तन्हा तन्हा यहाँ पे जीना ये कोई बात है’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

‘रंगीला’ के गीत मेहबूब ने लिखे थे, जिन्होंने ए.आर.रहमान की कई फिल्मों के हिन्दी डब वर्जन के गीतों को हिन्दी में अनुवादित किया था। इस फिल्म के यूं तो सभी गीत खासे लोकप्रिय हुए थे लेकिन इसका टाइटल ट्रैक सबसे बेहतरीन था। इस गीत का संगीत ऐसा है जो आज भी युवाओं को कदम थिरकाने के लिए मजबूर करता है। शायद रहमान पहले ऐसे संगीतकार रहे हैं जिन्होंने आशा भौंसले की आवाज का इतना खूबसूरत इस्तेमाल अपने गीतों में किया। इसी फिल्म के गीत ‘तन्हा तन्हा’ के लिए उन्हें विशेष जूरी पुरस्कार मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल