न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घमासान से होगी 2019 की शुरुआत, एक साथ 4 फिल्में

अपने तमाम प्रयासों के बावजूद फिल्म उद्योग एक ही दिन पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के टकराव को टाल नहीं पा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 27 Mar 2018 1:28:52

घमासान से होगी 2019 की शुरुआत, एक साथ 4 फिल्में

अपने तमाम प्रयासों के बावजूद फिल्म उद्योग एक ही दिन पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के टकराव को टाल नहीं पा रहा है। अभी वर्ष 2018 के नौ माह का सफर शेष है लेकिन 2019 की शुरूआत महाक्लैश से होगी। मौका होगा गणतंत्र दिवस उर्फ रिपब्लिक डे के मौके पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों का। इस मौके पर बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होना है।

bollywood,bollywood 2019,super 30,Hrithik Roshan,2 0,Akshay Kumar,rajinikanth,nawazuddin siddiqui,cheat india

2.0 रजनीकांत-अक्षय कुमार

2019 रिपब्लिक डे पर दक्षिण की सुपर सितारे रजनीकांत और उत्तर भारत के सुपर सितारे अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 2.0 का प्रदर्शन होना है। वैसे तो यह फिल्म गत वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन काम पूरा न होने की वजह से यह आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी।

bollywood,bollywood 2019,super 30,Hrithik Roshan,2 0,Akshay Kumar,rajinikanth,nawazuddin siddiqui,cheat india

‘ठाकरे’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ठाकरे अगले साल 23 जनवरी को बाला साहब ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में चल रही है। बताया जा रहा है कि यह भी एक बड़ी फिल्म है। हालांकि बाला साहब ठाकरे ऐसी शख्यिसत नहीं रहे हैं जो पूरे देश में लोकप्रिय रहे हों। हाँ महाराष्ट्र में जरूर उनका वर्चस्व रहा है। ऐसे में इसकी सफलता का सबसे ज्यादा प्रतिशत महाराष्ट्र विशेषकर मुम्बई पर निर्भर करेगा।

bollywood,bollywood 2019,super 30,Hrithik Roshan,2 0,Akshay Kumar,rajinikanth,nawazuddin siddiqui,cheat india

सुपर-30 ऋतिक रोशन

इन दोनों बड़ी फिल्मों के अलावा रितिक रोशन की शिक्षाविद आनंद कुमार की बायॉपिक ‘सुपर 30’ का प्रदर्शन भी इसी दिन होगा। पहले यह भी 2018 नवम्बर में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब इसके निर्माताओं ने इसे 26 जनवरी के मौके पर प्रदर्शित करने की घोषणा की है।

bollywood,bollywood 2019,super 30,Hrithik Roshan,2 0,Akshay Kumar,rajinikanth,nawazuddin siddiqui,cheat india

चीट इंडिया इमरान हाशमी

पिछले दो वर्षों से फिल्म परदे से दूर रहे इमरान हाशमी ने भी अपनी फिल्म ‘चीट इंडिया’ के लिए गणतंत्र दिवस के वीकेंड को चुना है। 23 जनवरी को शुक्रवार है, 24 को शनिवार, 25 को रविवार और 26 जनवरी को सोमवार का अवकाश है, जिसके चलते इन फिल्मों को चार दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कारोबार बढ़ेगा। लेकिन एक साथ चार फिल्मों के प्रदर्शन से क्या उम्मीद की जा सकती है। निश्चित तौर पर दर्शक इन फिल्मों को बड़े सितारों की उपस्थिति अनुसार देखने का क्रम तय करेगा जिसमें सबसे पहले 2.0, उसके बाद सुपर-30, उसके बाद चीट इंडिया फिर ठाकरे का नंबर आता है।

यह तो 2019 में ही पता चलेगा कि इन चार फिल्मों में से कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसन्द की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी

'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता

'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह