न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में बायोपिक्स की बारिश, 2019 में नजर आएंगी 6 महिला बायोपिक

यदि सब कुछ योजना अनुसार हुआ तो 2019 में बॉलीवुड महिलाओं पर छह बायोपिक्स दर्शकों के सामने पेश करेगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 4:22:45

बॉलीवुड में बायोपिक्स की बारिश, 2019 में नजर आएंगी 6 महिला बायोपिक

यदि सब कुछ योजना अनुसार हुआ तो 2019 में बॉलीवुड महिलाओं पर छह बायोपिक्स दर्शकों के सामने पेश करेगा। यह सभी उन नौजवान महिलाओं की कहानी को परदे पर उतारने का वर्ष होगा जिन्होंने अपनी हिम्मत और लगन से अपना एक अलग मुकाम दुनिया में बनाया है और जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन महिला सितारों पर जो इस वर्ष किसी न किसी वास्तविक चरित्र को परदे पर जीवंत करने जा रही हैं—

bollywood 2019 upcoming biopics,bollywood,shraddha kapoor,kangana ranaut,jacqueline fernandez,deepika padukone,jhanvi kapoor,richa chadda

श्रद्धा कपूर— साइना नेहवाल— कभी आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का निर्देशन करने वाले अभिनेता अमोल गुप्ते इन दिनों बायोपिक में बैंडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की कहानी दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी, कि अचानक श्रद्धा कपूर बीमार पड गई जिसके चलते फिल्म रुक गई। उसके बाद श्रद्धा अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गईं जिसके चलते अब यह बायोपिक लेट हो गई है। हालांकि फिर भी उम्मीद की जा रही है कि यह इस वर्ष प्रदर्शित हो जाएगी। अभी तक इसका शीर्षक तय नहीं किया गया है।

bollywood 2019 upcoming biopics,bollywood,shraddha kapoor,kangana ranaut,jacqueline fernandez,deepika padukone,jhanvi kapoor,richa chadda

कंगना रनौत—मणिकर्णिका— कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म झांसी की रानी को परदे पर उतारने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक कृष ने किया है लेकिन उनके फिल्म को अचानक छोडकर चले जाने के बाइ इसके निर्देशन की कमान कंगना रनौत को सौंपी गई। फिल्म के ट्रेलर में निर्माता ने इन दोनों को निर्देशन का क्रेडिट दिया है। यह फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है जहाँ इसका मुकाबला नवाजउद्दीन सिद्दीकी की ‘ठाकरे’ से होगा।

bollywood 2019 upcoming biopics,bollywood,shraddha kapoor,kangana ranaut,jacqueline fernandez,deepika padukone,jhanvi kapoor,richa chadda

जैकलीन फर्नांडिस—देबोरा हेराल्ड— पिछले दो वर्ष से बॉलीवुड में सफलता को तरस रही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में एक बायोपिक में काम करना स्वीकार किया जो एक साइकिलस्ट की जिन्दगी को परदे पर उतारेगी। जैकलीन कार निकोबार की रहने वाली देबोरा हेराल्ड की भूमिका निभाने जा रही हैं, जो सुनामी से बच गई और दुनिया में एक शीर्ष साइकिल चालक बन गई। 2004 में आई सुनामी के कारण कार निकोबार में वायुसेना के एक अधिकारी की बेटी देबोरा ने एक पेड पर बैठकर कुछ दिन बिताए थे।

इस भूमिका को निभाने के लिए जैकलीन को कडा अभ्यास करना पडेगा क्योंकि वे अपनी वास्तविक उम्र से कम उम्र की युवा का किरदार निभाने जा रही हैं। देबोरा वर्तमान में मात्र 23 वर्ष की हैं। हालांकि अभी तक जैकलीन की इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है।

bollywood 2019 upcoming biopics,bollywood,shraddha kapoor,kangana ranaut,jacqueline fernandez,deepika padukone,jhanvi kapoor,richa chadda

दीपिका पादुकोण—लक्ष्मी अग्रवाल— दिल्ली निवासी 15 वर्षीय लक्ष्मी अग्रवाल पर एक सिरफिरे ने एसिड डाल दिया था, जिसके कारण वह पूरी तरह से झुलस गई थी। मेघना गुलजार इन दिनों उन्हीं पर एक फिल्म ‘छपाक’ के नाम से बना रही हैं जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण फॉक्स स्टार स्टूडियो इंडिया के साथ मिलकर कर रही हैं।

bollywood 2019 upcoming biopics,bollywood,shraddha kapoor,kangana ranaut,jacqueline fernandez,deepika padukone,jhanvi kapoor,richa chadda

जाह्नवी कपूर—गुंजन सक्सेना— करण जौहर की खोज श्रीदेवी पुत्री जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की तीसरी फिल्म साइन की है जो एक बायोपिक है। यह वायु सेना पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित बायोपिक है जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में शुरू की है।

bollywood 2019 upcoming biopics,bollywood,shraddha kapoor,kangana ranaut,jacqueline fernandez,deepika padukone,jhanvi kapoor,richa chadda

ऋचा चड्डा—शकीला— कभी दक्षिण भारतीय फिल्मों में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री शकीला की जिन्दगी पर भी एक बायोपिक बन चुकी है, जिसमें अभिनेत्री ऋचा चड्डा शकीला के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर ऋचा चड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि वह ‘पोर्न स्टार’ नहीं है।

ज्ञातव्य है कि दर्शक अब तक मैरी कॉम, सिल्क स्मिता, नीरजा भनोट, जेसिका लाल, फूलन देवी, हसीना पारकर और मालवथ पूर्णा के जीवन पर फिल्में और बायोपिक्स देख चुके हैं। लेकिन एक ही वर्ष में महिलाओं पर छह बायोपिक्स निश्चित रूप से बॉलीवुड के लिए पहली बार होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल