न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2018: जनवरी में बॉक्स ऑफिस ने कमाये 300 करोड़

वर्ष 2017 का अंत बहुत ही बेहतरीन तरीके से हुआ जब बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का प्रदर्शन हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 11:17:15

2018: जनवरी में बॉक्स ऑफिस ने कमाये 300 करोड़

वर्ष 2017 का अंत बहुत ही बेहतरीन तरीके से हुआ जब बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का प्रदर्शन हुआ। सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को यह तो पूरी उम्मीद थी कि यह 200 करोड़ के आँकड़े को पार करने में कामयाब होगी लेकिन इस आँकड़े को वह एक सप्ताह में ही छू लेगी यह उम्मीद कतई नहीं थी। अपने छह सप्ताह के सफर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ का कारोबार करके सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्म होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही यह यशराज फिल्म्स की भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

bollywood,tiger zinda hai,padmaavat,padmavati,1921,kaalakaandi,mukkabaaz,bollywood news

बॉक्स ऑफिस पर लगातार 32 दिन तक दर्शकों को बांधकर रखने वाली इस फिल्म का क्रेज तब कम हुआ जब निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित और बहुविवादित फिल्म ‘पद्मावत’ का प्रदर्शन 24 जनवरी को हुआ। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जिज्ञासा थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह फटी। इस फिल्म ने भी अपने चार दिन के सफर में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आँकड़ें को पार किया और 7 दिन के सफर में यह बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी है।

bollywood,tiger zinda hai,padmaavat,padmavati,1921,kaalakaandi,mukkabaaz,bollywood news

ऐसा नहीं है कि जनवरी माह में नई फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्में — मुक्काबाज, 1921, कालाकांडी और निर्दोष —का प्रदर्शन हुआ लेकिन यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।

bollywood,tiger zinda hai,padmaavat,padmavati,1921,kaalakaandi,mukkabaaz,bollywood news

अनुराग कश्यप की मुक्काबाज विदेशी समारोहों में सराहनी प्राप्त करने में सफल रही लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसने कुल 10 करोड़ का कारोबार किया।

bollywood,tiger zinda hai,padmaavat,padmavati,1921,kaalakaandi,mukkabaaz,bollywood news

वहीं दूसरी विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर सीरीज ‘1921’ ने जरूर आंशिक सफलता प्राप्त करते हुए अपनी लागत निकालने के साथ कुछ मुनाफा कमाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। सैफ अली खान का सितारा पूरी तरह से डूब गया। गत वर्ष प्रदर्शित असफल फिल्म ‘शेफ’ के बाद उनकी इस वर्ष प्रदर्शित हुई ‘कालाकांडी’ भी पूरी तरह से असफल रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 8 करोड़ का कारोबार करके स्वयं को कलंकित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल