न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सडक-2’ में नजर आएंगे ‘बैड बॉय’, अलग होगा ‘महारानी’ का किरदार

लगभग दो दशक से सिर्फ निर्माता और कथाकार के रूप में नजर आए महेश भट्ट ने अपना यह फैसला उस वक्त लिया जब उन्हें संजय दत्त ने उनकी फिल्म ‘सडक-2’ में काम करने का प्रस्ताव सिर्फ इसी बात पर स्वीकार किया

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 08 Jan 2019 3:31:44

‘सडक-2’ में नजर आएंगे ‘बैड बॉय’, अलग होगा ‘महारानी’ का किरदार

गत वर्ष महेश भट्ट ने अपने एक बयान में इस बात को स्पष्ट किया था कि वे एक बार फिर से बतौर निर्देशक फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। लगभग दो दशक से सिर्फ निर्माता और कथाकार के रूप में नजर आए महेश भट्ट ने अपना यह फैसला उस वक्त लिया जब उन्हें संजय दत्त ने उनकी फिल्म ‘सडक-2’ में काम करने का प्रस्ताव सिर्फ इसी बात पर स्वीकार किया कि वे इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर वापसी करें। अब इस फिल्म के बारे में एक और जानकारी आई है जिसमें कहा जा रहा है कि ‘सडक’ में ‘महारानी’ के किरदार में नजर आए सदाशिव अमरापुर का स्थान ‘सडक-2’ में कौन सा सितारा निभाएंगा।

बताया जा रहा है कि अब ‘महारानी’ की भूमिका में बॉलीवुड में बैड बॉय के नाम से ख्यात गुलशन ग्रोवर नजर आएंगे। गुलशन ग्रोवर पहले भी महेश भट्ट की फिल्मों में काम कर चुके हैं। सडक-2 में उनकी भूमिका वैसी नहीं होगी जैसी सडक में अमरापुर की थी, उनका यह किरदार काफी अलग होने वाला है।

अब इस फिल्म के सीक्वल में गुलशन ग्रोवर विलेन का किरदार निभाने वाले है। अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए ‘बैड बॉय’ ने बताया कि उनका किरदार काफी मजेदार, डरावना, खतरनाक और स्क्रिप्ट के हिसाब से बेहद खास होने वाला है। हालांकि गुलशन ग्रोवर ने फिल्म में अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए भी ये बता दिया कि उनका किरदार इतना पावरफुल होने वाला है कि सिनेमाघर छोडकर जाते वक्त भी दर्शकों के दिलोदिमाग से उनका किरदार निकलने वाला नहीं है।

bollywood,gulshan grover,sanjay dutt,sadak 2

आगामी वर्ष 25 मार्च को होली के पावन पर्व पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में सालों बाद पूजा भट्ट एक्टिंग करती दिखेंगी तो वहीं, संजय दत्त भी फिल्म में अहम किरदार में दिखने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म की लाइमलाइट हैं आलिया भट्ट, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जबकि आलिया भट्ट के अपोजित आदित्य राय कपूर दिखेंगे। इस फिल्म के साथ ही दशकों बाद फिल्मकार महेश भट्ट निर्देशन के रोल में लौट रहे हैं और इस फिल्म के सीक्वल को निर्देशित करेंगे।

यह पहला मौका होगा जब आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन और बहन पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। करण जौहर की फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली आलिया भट्ट ने कभी कहा था कि मैं तभी अपने पिता के साथ काम करूंगी जब कोई शानदार स्क्रिप्ट हमारे पास होगी।

bollywood,gulshan grover,sanjay dutt,sadak 2

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था, ‘‘ये संजू, मुकेश और पूजा भट्ट की वजह से हुआ। उन्होंने ही सजेस्ट किया कि फिल्म की कहानी को आलिया को नैरेट किया जाए, हालांकि स्क्रिप्ट लिखने के दौरान आलिया का नाम तक जेहन में नहीं था। आलिया को मनाना आसान नहीं है, क्योंकि वह अपने दिल की सुनती है। वह अपनी च्वाइस को लेकर बहुत क्लियर है कि उसे क्या करना है और किसे मना कर देना है। ईमानदारी से कहूं तो उसे सिर्फ रिलेशनशिप के लिए हां कहने की भी जरूरत नहीं थी और मैं खुद भी उस पर कोई बोझ नहीं डालना चाहता था।’’

उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद आलिया के रिएक्शन को लेकर कहा था, ‘‘हमने उसे पूरी कहानी नैरेट की और इसे पूरा सुनने के बाद आखिरी में वह कांपने और रोने लगी। आखिरकार, एक चमकता हुआ सितारा होने के अलावा वह एक अभिनेत्री के रूप में अपनी जबरदस्त योग्यता के लिए भी सराही जाती है।’’ महेश भट्ट ने निर्देशन में अपनी वापसी का श्रेय संजय दत्त को देते हुए कहा था, ‘‘ये संजय दत्त और एक खामोश चीख के कारण हुआ जो मैंने उसके दिल से सुनी। इसके बाद मुझे फैसला लेना पडा। जब मैंने पहली दफा ‘सडक 2’ की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा, मैंने इसे संजू, मुकेश और पूजा को सुनाया। उन सभी को यह पसंद आया, लेकिन अगले दिन संजू वापस आया और उसने कहा कि यह बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है, लेकिन इसे मत बनाओ।’ एकदम से खामोशी छा गई। ..लेकिन वो ऐसा था मानो वो पूछ रहा हो कि इन सींस को पर्दे पर कौन लेकर आएगा जो तुमने दिल की गहराइयों से लिखे हैं! वो संजू ही था जिसने मेरे अंदर ये आइडिया जगाया। मैंने इसके फायदे भी देखे कि क्यों वह चाहता है कि इसे मैं ही निर्देशित करूं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम