न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री दत्ता ने अब इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप - मुझे कपड़े उतारकर डान्स करने को कहा, इरफान और सुनील शेट्टी ने किया बचाव

डीएनए से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने शूटिंग के दौरान उन्हें कपड़े उतारकर इरफान खान को संकेत देने के लिए कहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 2:26:19

तनुश्री दत्ता ने अब इस डायरेक्टर पर लगाए आरोप - मुझे कपड़े उतारकर डान्स करने को कहा, इरफान और सुनील शेट्टी ने किया बचाव

तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta के खुलासों ने पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड फिल्म जगत के साथ-साथ आम लोगों को भी सकते में डाल रखा है। तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और शॉकिंग आरोप लगाया है। इस बार उन्होंने ये चौंकाने वाले आरोप मशहूर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर लगाए हैं। तनुश्री ने कहा है कि विवेक अग्निहोत्री ने उनसे कपड़े उतारकर डान्स करने के लिए कहा था। साल 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ने अपनी एक और बुरी याद मीडिया के साथ शेयर की है।

डीएनए से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने शूटिंग के दौरान उन्हें कपड़े उतारकर इरफान खान को संकेत देने के लिए कहा। इतना ही नहीं तनुश्री ने यह भी कहा है कि इस सीन में उनकी जरूरत भी नहीं थी, लेकिन बावजूद इसके विवेक अग्निहोत्री ने उनसे ऐसा करने को कहा। तनुश्री ने कहा- 'विवेक अग्निहोत्री चाहता था कि मैं इरफान को संकेत दूं। ये एक्टर का क्लोजअप शॉट था। यहां तक कि ये मेरा शॉट भी नहीं था। इस शॉट में एक्टर (इरफान) को कैमरे की ओर देखकर एक्सप्रेशंस देने थे। डायरेक्टर ने बावजूद इसके मुझे कहा- 'जाओ जाके कपड़े उतार के नाचो, उसको क्यूज दो।'' हालांकि तनुश्री दत्ता ने इसी बातचीत में यह बताया कि डायरेक्टर के इस रवैये को देखकर खुद इरफान उनके बचाव में आगे आ गए। बता दें कि फिल्म 'चॉकलेट' 2005 में रिलीज हुई थी और इसमें तनुश्री के अलावा अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, इरफान खान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे।

bollywood,tanushree dutta,vivek agnihotri,sexual harassment

तनुश्री ने कहा कि इरफान ने विवेक अग्निहोत्री को ऐसा करने से रोक दिया। अभिनेत्री ने कहा- 'एक्टर (इरफान) ने डायरेक्टर को ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि मेरे एक्सप्रेशंस देने के लिए उसे कपड़े उतारकर डांस करने की जरूरत नहीं है। मैं वाकई इरफान के इस रवैये की तारीफ करती हूं, क्योंकि यह वाकई में उनका क्लोज अप शॉट था। मैं फ्रेम में ही नहीं थी। उन्हें मेरी ओर देखकर एक्सप्रेशंस देने थे ओर इसके लिए डायरेक्टर ने मुझे कह दिया कि 'जाओ जाके कपड़े उतारकर नाचो'...मुझे ये सुनकर झटका लगा था।'

तनुश्री यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने इरफान की तारीफ करते हुए कहा- 'एक्टर भी यह सुनकर चौंक गए थे और क्योंकि उन्होंने काफी काम किया हुआ था, इसलिए वह कुछ कह पाए। उन्होंने डायरेक्टर से कहा- 'तुम ये कैसी बात कर रहे हो? मैं अपना क्लोजअप दे सकता हूं। मुझे एक्टिंग आती है'

bollywood,tanushree dutta,vivek agnihotri,sexual harassment

इरफान ही नहीं बल्कि सुनील शेट्टी ने भी डायरेक्टर की इस बात का विरोध किया। वो विवेक अग्निहोत्री की बात सुनकर चौंक गए। वो ऐसे थे मानों 'मैं आऊं क्या वहां क्यूज देने के लिए।' वास्तव में इंडस्ट्री में अच्छे लोग भी हैं। सुनील शेट्टी ने इसके लिए डायरेक्टर को डांट भी लगाई।'

bollywood,tanushree dutta,vivek agnihotri,sexual harassment

इससे पहले तनुश्री ने यह भी बताया था कि 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी। कुछ सितारे खुलकर तनुश्री का समर्थन कर रहे है।

फरहान अख्तर ने पत्रकार जेनिस सीकेरिया का ट्वीट रिट्वीट किया। उन्होंने बताया था कि 'तनुश्री दत्ता जो भी कह रही हैं वो सच है। फरहान ने लिखा कि जेनिस ने बताया कि इस घटना के वक्त वो वहां मौजूद थीं। तनुश्री अपने करियर को देखते हुए 10 साल पहले चुप रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनकी कहानी आज भी वैसी ही है। उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए। इरादे पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।'

वही प्रियंका चोपड़ा ने तनुश्री का समर्थन करते हुए कहा कि दुनिया को ऐसे लोगों पर भरोसा करने की जरूरत है।

स्वरा भास्कर ने तनुश्री का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मुझे तनुश्री दत्ता पर भरोसा है।'

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने तनुश्री के समर्थन में लिखा कि 'तनुश्री दत्ता होना दुखद है। अकेला और हर ओर से सवाल, कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जिससे उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खोले। उनके साथ जो भी हुआ वो बेहद डरावना है। उनकी बस एक ही गलती थी कि वो चुप नहीं बैठीं। तनुश्री दत्ता बनने के लिए हिम्मत चाहिए।'

bollywood,tanushree dutta,vivek agnihotri,sexual harassment

इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते सलमान खान

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब सलमान से इस बारे में मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा ‘मुझे इस मामले के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पहले मुझे इस विवाद को समझने दीजिए कि असल में हुआ क्या था ? मैं इसके बारे में यहां-वहां से सुन रहा हूं लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं हैं।’ सलमान खान के बयान से साफ है कि वो इस विवाद में पड़ना ही नहीं चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल