न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

25 जनवरी को प्रदर्शित नहीं होगी ‘सुपर 30’, यह रही वजह

बॉलीवुड के गलियारों में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ को लेकर कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से टकराव नहीं लेना चाहते थे

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 11 Jan 2019 6:01:29

25 जनवरी को प्रदर्शित नहीं होगी ‘सुपर 30’, यह रही वजह

बॉलीवुड के गलियारों में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ को लेकर कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से टकराव नहीं लेना चाहते थे, इसी के चलते उन्होंने फिल्म प्रदर्शन में विकास बहल के बाहर होने का बहाना बनाया। कहा जा रहा था कि विकास बहल के बोर्ड से हटते ही इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अधूरा पड़ गया है, जिसके कारण यह फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित नहीं होगी।

लेकिन अब बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि विकास बहल के जाने के कारण फिल्म प्रदर्शन नहीं टला अपितु स्वयं गणितज्ञ आनन्द कुमार के कहने पर फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म के प्रदर्शन में देरी करनी पड़ी है। कहा जा रहा है कि आनन्द कुमार ने निर्माताओं और ऋतिक रोशन से आग्रह किया कि उनकी जिन्दगी के कुछ और खास पहलू हैं जिन्हें उनकी बायोपिक में दिखाया जाना चाहिए। जिसके चलते ही निर्माताओं को अपनी फिल्म के प्रदर्शन की तारीख को आगे सरकाना पड़ा है और अब पटकथा में आनन्द कुमार के सुझाव गए सुझावों को शामिल करते हुए कुछ ऐसे दृश्यों का फिल्मांकन किया जाएगा जो पहले नहीं किया गया है।

bollywood,Hrithik Roshan,super 30,super 30 release date

निर्माताओं का कहना है कि वे फिल्म में आनंद कुमार की जिंदगी से जुड़े कुछ और पहलू जोडऩा चाहते हैं। जो काफी दिलचस्प हैं और फिल्म को और भी बेहतरीन बनाएंगे। जिसके लिए कुछ और सीन शूट किए जाएंगे। आनन्द कुमार के व्यक्तित्व के कई पहलू हैं जिन्हें इससे पहले कभी उनकी बायोपिक में एक्सप्लोर नहीं किया गया। आनंद कुमार का कहना है कि उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ घटनाएं फिल्म में जोड़ी जानी चाहिए। जैसे उनकी आलोचनाएं और उनके भाई पर किया गया हमला और दोस्तों-दुश्मनों के किस्से। उनका कहना है कि मेरे कई सारे दुश्मन है, जैसे कि हर सफल आदमी के होते है। लेकिन मेरे पास कई सारे शुभचिंतक भी है जो मेरे दुश्मनों से कहीं ज्यादा है। इसलिए मैं चाहता हूं कि ये सब फिल्म में दिखाया जाए।

फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन भी फिल्म में इस बदलाव के लिए सहमत है। प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं। सुपर 30 में कुल 30 बच्चों का सेलेक्शन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम