न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11: कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज, पड़ोसी घर में बैठे घरवालों में छिड़ी जंग

बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है जिसमें लोगों को नजरअंदाज करना है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Dec 2017 5:28:16

बिग बॉस 11: कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज, पड़ोसी घर में बैठे घरवालों में छिड़ी जंग

अब टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के खत्म होने को सिर्फ 3 हफ्ते बाकि रह गए हैं। शो के मेकर्स इन बचे हुए दिनों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। हाल ही में कंटेस्टेंटस के घरवालों ने पड़ोसी बनकर शो में एंट्री ली है और बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को कोई ना कोई टास्क दे रहे हैं। शर्त के मुताबिक जो कंटेस्टेंट्स टास्क जीतकर सबसे ज्यादा प्वाइंट्स बनाएंगे, उन्हें अपने घरवालों से मिलने का मौका मिलेगा।

कल ही बिग बॉस ने टास्क के तहत कंटेस्टेंट्स से खाना बनवाया और उनसे एक दूसरे का मजाक बनाने को भी कहा। दोनों टास्क हो जाने के बाद पड़ोसी घर में मौजूद घरवालों ने हिना खान और शिल्पा शिंदे की जीत की घोषणा की।

बता दें कि आज भी बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को कई टास्क देने वाले हैं। आज के एपिसोड का एक प्रोमो बिग बॉस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है जिसमे बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है जिसमें लोगों को नजरअंदाज करना है। समय समय पर बिग बॉस द्वारा बताए गए कंटेस्टेंट को सभी को बारी-बारी से परेशान करना है लेकिन सामने वाले शख्स को किसी भी बात का रिएक्शन नहीं देना है, सामने रहते हुए भी उसे उस कंटस्टेंट को नजरअंदाज करना है। जो भी कंटेस्टेंट लोगों से सबसे ज्यादा रिएक्शन निकलवाएगा वह इस कार्य में सफल हो जाएगा।

आज के एपिसोड में खूब हंगामा भी देखने को मिलेगा और इस बार हंगामा मुख्य घर में नहीं बल्कि पड़ोसी घर में होगा। बता दे, कल भी बंदगी कालरा ने आकाश के बारे में कहा कि 'आकाश आखिरी समय पर अपनी हाथ पीछे खींच लेते हैं'। जिसके बाद घर में पड़ोसी बनकर आये लोगों ने इस बात पर अपने विचार रखना शुरु कर दिया। यह देखते ही आकाश डडलानी की मां सबसे नाराज हो गईं और उन्होंने सबको यह हिदायत दे डाली कि उनके सामने कोई भी इंसान उनके बेटे की बुराई नहीं करेगा। उन्हें यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल