न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किल में पड़ सकते है प्रियांक शर्मा, दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को लखनऊ की एक कंपनी ने टैलंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों से बतौर शुल्क 600 रुपए वसूल किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Aug 2018 8:09:56

मुश्किल में पड़ सकते है प्रियांक शर्मा, दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

बिग बॉस 11के EX कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को लखनऊ की एक कंपनी ने टैलंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों से बतौर शुल्क 600 रुपए वसूल किए गए। ये टैलेंट हंट स्टार ऑफ अवध के लिए हुआ था, जिसमे डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए कंटेस्टेंट ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। प्रियांक शर्मा बतौर जज इस शो में शिरकत की थी। इस दौरान प्रतियोगिता के दिन लोग ऑडिशन का इंतजार कर रहे थे, जबकि संस्था की ओर से बार-बार बताया गया कि प्रियांक शर्मा की फ्लाइट लेट होने की वजह से वह देर से आएंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे एक्टर शो में पहुंचा और कुछेक लोगों की परफॉरमेंस देखकर बीच में ही चला गया। सारा हंगामा यहीं से शुरू हुआ है।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस टैलंट हंट का आयोजन लखनऊ की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने करवाया था। अब इस शो को लेकर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की गई है। शो के कंटेस्टेंट की शिकायत पर यूपी के चेतगंज थाने में शो के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में एक्टर ने खुद को बेकसूर बताया है। एक्टर का दावा है कि उन्होंने अपने कमिटमेंट्स पूरे किए हैं।

बताया जा रहा है कि इसके बाद कंटेस्टेंट ने जब आयोजकों का फोन मिलाना शुरू किया तो सभी का नंबर बंद मिला। इससे कंटेस्टेंट और ज्यादा हताश हो गए और शो के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। कंटेस्टेंट की इसी तहरीर के आधार पर अब पुलिस आयोजक कंपनी टैलेंट शाइन के निदेशक समेत अन्य आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियांक को भी इस मामले में लीगल नोटिस मिला है।

इस बारे में जब डीएनए ने प्रियांक शर्मा से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा- ‘मैं अपने इवेंट्स को लेकर बेहद प्रोफेशनल हूं और अपने कमिटमेंट्स पूरे करता हूं। मेरे पास आॅफिसियल वीडियो है, जिसमें आयोजक यह कह रहे हैं कि मैंने अपने सारे कमिटमेंट्स पूरे किए हैं। मुझे मालूम है कि मैं गलत नहीं हूं, ऐसे में मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। मैं खुद हैरत में हूं।’ बहरहाल असल मामला जो भी हो, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स तो यही इशारा कर रही हैं कि पुलिस की जांच प्रियांक शर्मा तक भी पहुंच सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक