न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म-दर-फिल्म अक्षय कुमार को तबाह करने पर तुले भूषण कुमार, होगा एक और रोचक मुकाबला

बॉलीवुड के गलियारों में अब भूषण कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि सलमान खान से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 5:12:18

फिल्म-दर-फिल्म अक्षय कुमार को तबाह करने पर तुले भूषण कुमार, होगा एक और रोचक मुकाबला

बॉलीवुड के गलियारों में अब भूषण कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि सलमान खान से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। जैसे सलमान खान से कोई पंगा ले लेता है तो वो उसे माफ नहीं करते हैं वैसा ही हाल अब भूषण कुमार का हो गया है। इसी के चलते वे अक्षय कुमार की किसी भी फिल्म को सुरक्षित प्रदर्शित नहीं होने दे रहे हैं। पहले उन्होंने अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ के सामने अपनी जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘बाटला हाउस’ को उतारने की घोषणा की और अब उन्होंने अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ के सामने अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही अनाम फिल्म को प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी है जिसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख जैसे सितारे काम कर रहे हैं।

हाल ही में समाचार आए थे कि करण जौहर ने अपने बैनर तले राज मेहता के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘गुड न्यूज’ नामक फिल्म की प्रदर्शन तिथि जुलाई से बदलकर 6 सितम्बर कर दी है, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म किसी फिल्म से टकराव झेले। लेकिन फिर भी उन्हें सही सुरक्षित तिथि नहीं मिल पायी है क्योंकि इसी दिन निर्माता भूषण कुमार अपनी अनाम फिल्म को प्रदर्शित करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार बहुत जल्द करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले बनने जा रही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। ये फिल्म भी 6 सितम्बर, 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

bhushan kumar,Akshay Kumar,bollywood,good news,entertainment news

बॉलीवुड के लिए वर्ष 2019 बड़ी-बड़ी फिल्मों के टकराव वाला साबित होने जा रहा है। एक तरफ जहाँ बड़े-बड़े त्यौंहार और मौकों पर नामी सितारों ने अपनी फिल्मों के प्रदर्शन की घोषणा करके इसे रोचक बना दिया है, वहीं मझोले निर्माता निर्देशकों ने भी बड़े सितारों के साथ अपनी फिल्मों के प्रदर्शन की घोषणा करके उनकी लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। इन दिनों बॉलीवुड में जहाँ बड़े सितारों को नाकामी मिल रही है, वहीं छोटे और मझोले बजट में फिल्म बनाने वाले कामयाब हो रहे हैं।

टी सीरीज के भूषण कुमार ने बतौर निर्माता बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं। वे छोटे बजट के साथ कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। उनका बैनर आज बॉलीवुड का स्थापित बैनर बन चुका है, जिससे सितारे निर्देशक जुडऩा अपना सौभाग्य मानते हैं। कुछ ऐसा ही अनुराग बसु ने भी कहा है, जब उनकी फिल्म को बतौर निर्माता भूषण कुमार का साथ मिला।

bhushan kumar,Akshay Kumar,bollywood,good news,entertainment news

हिन्दी सिनेमा को मर्डर, गैंगस्टर, बर्फी और जग्गा जासूस सरीखी फिल्में देने वाले अनुराग बसु अपनी नई फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने मीडिया से अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए कहा है कि भूषण कुमार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। हम पहली दफा काम कर रहे है लेकिन लग नहीं रहा है कि हम पहली बार काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल