न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'कॉफी विद करण' : महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना राहुल और पंड्या पर पड़ेगी भारी, दो मैचों पर लग सकता है प्रतिबंध!

कॉफी विद करण शो में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के लिए भारी पड़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jan 2019 2:10:35

'कॉफी विद करण' : महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना राहुल और पंड्या पर पड़ेगी भारी, दो मैचों पर लग सकता है प्रतिबंध!

कॉफी विद करण शो में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के लिए भारी पड़ता जा रहा है। सीओए प्रमुख विनोद राय ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बीसीसीआई से दोनों खिलाडियों पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध को लेकर बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को एक मेल करी है जिसमे कहा गया है कि मैंने उस शो( कॉफी विद करण) में दोनों खिलाड़ियों द्वारा की गई टिप्पणियों को आज अखबार में पढ़ा। ये बेहद भद्दी हैं किसी भी तरह की माफी मांगने से इन्हें नहीं ढंका जा सकता। मैंने डायना से कहा कि वो कोई पेनल्टी सुझाएं क्योंकि मैंने क्लिप नहीं देखी है मुझे लगता है कि इन दोनों खिलाड़ियों पर दो-दो मैचों का प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि डायना( एडुल्जी) सहमत हो जाती हैं तो आज खिलाड़ियों के लिए इस बारे में दिशानिर्देश बनाए जाएं और उन्हें आज ही जारी किया जाए। इसके अलावा बीसीसीआई द्वारा अनुबंधित खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएं। विनोद राय की नजर में दोनों खिलाड़ियों द्वारा मांगी गई माफी गंभीर नहीं है। ऐसे में दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं और 12 जनवरी को सिडनी में पहला मैच खेला जाना है।

bcci,karan johar,koffee with karan,hardikk pandya,kl rahul

हालाकि, हार्दिक पांड्या ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी। पांड्या ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'कॉफी विद करण में अपनी टिप्पणी के लिये मैं हर उस व्यक्ति से माफी मांगना चाहूंगा जिन्हें मैंने किसी भी तरह से दुख पहुंचाया है। ' उन्होंने लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं शो की प्रकृति के साथ भावनाओं में बह गया। मैं किसी भी तरीके से किसी की भी भावनाओं को आहत या किसी का अनादर नहीं करना चाहता था। ' शो पर पंड्या ने कई महिलाओं से अपने संबंधों को बढ़ा चढ़ाकर बताया था और यह भी कहा था कि वह अपने माता पिता से भी इसके बारे में काफी खुले हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल