न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘साहो’ के लिए हैदराबाद में रीक्रिएट हुआ मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक, लागत 20 करोड़

‘बाहुबली’ के जरिये विश्व सिनेमा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाने अभिनेता प्रभास (Prabhas) इन दिनों हैदराबाद में फिल्म ‘साहो (Saaho)’ की शूटिंग में व्यस्त हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 7:27:05

‘साहो’ के लिए हैदराबाद में रीक्रिएट हुआ मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक, लागत 20 करोड़

‘बाहुबली’ के जरिये विश्व सिनेमा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाने अभिनेता प्रभास (Prabhas) इन दिनों हैदराबाद में फिल्म ‘साहो (Saaho)’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बाहुबली के बाद उन्होंने सिर्फ एक यही फिल्म साइन की है। इस फिल्म का टीजर बाहुबली-2 के प्रदर्शन के साथ जारी किया गया था। ‘साहो (Saaho)’ को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में निर्माता 300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। यह दक्षिण में बनी ‘बाहुबली’ और 2.0 के बाद सबसे महंगी फिल्म है।

bandra-worli sea-link,prabhas,ramoji filmcity,saaho,shraddha kapoor

फिल्मों के लिए अक्सर देश की चर्चित जगहों का सेट बनाया जाता है। ऐसा ही एक भव्य सेट प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म ‘साहो (Saaho)’ के लिए बनाया गया है। खबर है कि कुछ दृश्यों को फिल्माने के लिए मुम्बई के प्रतिष्ठित बांद्रा-वर्ली सी लिंक के सेट को हैदराबाद में फिर से बनाया गया है। रामोजी राव फिल्मसिटी में इस विशाल पुल की रिप्लिका बनाई गई है। कहा जा रहा है कि निर्माता सिक्योरिटी रीजन से रियल लोकेशन पर शूटिंग नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने इसकी रिप्लिका बनाने का निर्णय किया है। वैसे इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अबूधाबी में हुई है।

bandra-worli sea-link,prabhas,ramoji filmcity,saaho,shraddha kapoor

फिल्म के निर्माता इस फिल्म को किस स्केल पर बना रहे हैं इसका अंदाजा इस बात से लग जाता है कि यह देश दूसरी सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है। इसका कुल बजट 300 करोड़ है। बजट का 50 प्रतिशत सिर्फ इसके एक्शन दृश्यों पर खर्च किया जा रहा है। हैदराबाद में रीक्रिएट किए गए मुंबई-बांद्रा सी लिंक पर फिल्म का एक दृश्य फिल्माया जाएगा जिस पर 20 करोड़ का खर्च किया जा रहा है। इस मुंबई-बांद्रा सी लिंक को प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल ने डिजाइन किया है। इस पर प्रभाव और नील नितिन मुकेश का चेज सीन फिल्माया जाएगा। सिर्फ चंद मिनटों के एक दृश्य के लिए 20 करोड़ का खर्च यह बताता है कि निर्माताओं को खर्च की कोई चिंता नहीं है। इससे पहले भी इसी फिल्म के एक दृश्य के लिए 90 करोड़ का खर्च किया गया था।

बाहुबली के बाद प्रभास (Prabhas) ने अपनी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी। इसी के चलते कई निर्माताओं ने उन पर दांव लगाने से इंकार कर दिया था। लेकिन साहो के निर्माताओं ने उन्हें बाहुबली-2 के प्रदर्शन से पहले ही अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली थी। उन्होंने प्रभास को 30 करोड़ रुपये मेहनताने के रूप में दिए हैं। फिल्म के निर्माता इसे सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में है, जिसके चलते वे पानी की तरह पैसा खर्च कर रहे हैं। फिल्म के एक एक्शन दृश्य को फिल्माने के लिए उन्होंने 90 करोड़ का खर्च किया था। इस दृश्य की तैयारी में 100 दिन लगे थे। इसे 80 कैमरामैन ने मिलकर शूट किया। 120 लोगों ने मिलकर 8 दिन तक इस फाइट सीन का टेस्ट शूट किया था। 20 दिन तक चली फाइट सीन की मेन शूटिंग। इस दौरान 37 कारों और 5 ट्रकों का इस्तेमाल किया गया था।

प्रभास (Prabhas) की ‘साहो’ को तमिल, तेलुगु और हिन्दी में प्रदर्शित किया जाएगा। यह इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन के लिए करण जौहर ने निर्माताओं से हाथ मिलाया है। उत्तर भारत में वे इस फिल्म का प्रदर्शन अनिल थडानी के साथ करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम