न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशियाई फिल्म पुरस्कार की दौड़ में ‘संजू’, कोरियाई फिल्म ‘बर्निंग’ सबसे आगे

एशियाई फिल्म पुरस्कार 2019 के लिए नामांकित हुई फिल्मों में सबसे आगे दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘बर्निंग’ है, जिसने इस पुरस्कार के आठ श्रेणियों में स्वयं को नामांकित करवाया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 5:17:39

एशियाई फिल्म पुरस्कार की दौड़ में ‘संजू’, कोरियाई फिल्म ‘बर्निंग’ सबसे आगे

एशियाई फिल्म पुरस्कार 2019 के लिए नामांकित हुई फिल्मों में सबसे आगे दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘बर्निंग’ है, जिसने इस पुरस्कार के आठ श्रेणियों में स्वयं को नामांकित करवाया है। वहीं दूसरी ओर भारत की तरफ से निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ इन पुरस्कारों की दौड़ में दूसरे नम्बर है। ‘संजू’ को इन पुरस्कारों की छह श्रेणियों में नामांकित किया गया है। ‘संजू’ ने इस मामले में अपने ही देश की 2.0 को पीछे छोड़ दिया है। वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, निर्देशक ली चांग-डोंग की दक्षिण कोरियाई ड्रामा फिल्म ‘बर्निग’ को सबसे ज्यादा नामांकन मिला है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित यह आठ श्रेणियों में नामांकित हुई है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित अन्य फिल्मों में ‘जिंपा’, ‘डाइंग टू सर्वाइव’, ‘संजू’ और ‘शॉपलिफ्टर्स’ शामिल हैं। ‘शॉपलिफ्टर्स’, ‘संजू’ और ‘शैडो’ को छह नामांकन मिले हैं। नामांकन की घोषणा शुक्रवार को हांगकांग में की गई। पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 मार्च को हांगकांग में होगा।

asian film awards 2019,ranbir kapoor,korean movie burning

राजकुमार हिरानी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामांकित हुए हैं। पर्दे पर संजय दत्त की भूमिका निभा चुके अभिनेता रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में और अभिनेता विक्की कौशल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्रेणी में नामांकित हुए हैं। इसके अतिरिक्त ‘संजू’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा और मूल संगीत श्रेणी में भी नामांकन मिला है। रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स श्रेणी में नामांकित हुई है।

ज्ञातव्य है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वर्ष 2018 में सर्वाधिक कमाई के मामले में राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ पहले नम्बर पर रही है। इस फिल्म की कमाई को वर्ष के अन्त में प्रदर्शित फिल्म ‘सिम्बा’ सहित कोई नहीं हरा पाया है। इसके पहले दिन के कारोबार को आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने जरूर पीछे छोड़ा था। संजू का कुल कारोबार भारत में 341 करोड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने सिर्फ 15 दिनों में ही 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं भारत में इसने सिर्फ तीन दिन के सफर में 100 से ज्यादा का कारोबार किया था। यह इस वर्ष की पहली सबसे बड़ी और दूसरी 300 करोड़ी फिल्म रही है। पहली 300 करोड़ी फिल्म होने का श्रेय संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ को जाता है, जो 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई थी। ‘पद्मावत’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ का कारोबार किया था। ‘संजू’ जून में प्रदर्शित हुई थी और यह 2018 की दूसरी 300 करोड़ी फिल्म साबित हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम