न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेब सीरीज ‘छत्रसाल’ में औरंगजेब के रूप में नजर आएंगे आशुतोष राणा

समाचारों के अनुसार आशुतोष राणा ‘छत्रसाल’ से डिजिटल प्लेटफार्म पर कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें वे औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 16 Mar 2019 7:13:35

वेब सीरीज ‘छत्रसाल’ में औरंगजेब के रूप में नजर आएंगे आशुतोष राणा

करण जौहर की एक और महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ में अभिनेता विक्की कौशल औरंगजेब की भूमिका निभाते नजर आएंगे। विक्की कौशल से पहले इस भूमिका को अभिनेता आशुतोष राणा अपने अंदाज में दर्शकों के सामने पेश कर चुके होंगे। समाचारों के अनुसार आशुतोष राणा ‘छत्रसाल’ से डिजिटल प्लेटफार्म पर कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें वे औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्मों में खलनायक के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुका यह अभिनेता पिछले दिनों ‘सिम्बा’, ‘धडक़’ और ‘मुल्क’ जैसी सफल फिल्मों में नजर आ चुका है। इसके अतिरिक्त आशुतोष दक्षिण भारत में काफी फिल्मों में काम कर चुके हैं और कर रहे हैं। इन सितारों के साथ वे इन दिनों काम कर रहे हैं वे सभी युवा हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करने से उनके अभिनय कौशल में और ज्यादा निखार आया है। साथ ही बतौर कलाकार वह अभिनय की नई बारीकियों से परिचित होते रहते हैं। यह पूछे जाने पर कि आज के दौर में युवा प्रतिभाओं के साथ काम करने पर उन्हें कैसा लगता है, तो उन्होंने कहा, जब दर्शक आपके काम को स्वीकार करते हैं और सराहते हैं तो वास्तव में अच्छा लगता है। यह आपको भविष्य में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।

ashutosh rana,mughal emperor aurangzeb,web series chhatrasal

बातचीत में आगे उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सोहा अली खान, जाह्न्वी कपूर, ईशांत खट्टर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा कलाकारों के साथ काम किया है, क्योंकि जब आप उनके साथ काम करते हैं तो फिर ऑटोमेटिकली आपको अपडेट करने लगते हैं और बतौर कलाकार आपके अभिनय कौशल को निखारते हैं। आशुतोष जल्द ही वेब सीरीज ‘छत्रसाल’ में नजर आएंगे, जिसमें वह मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं। ‘छत्रसाल’ में जितिन गुलाटी, मनीष वाधवा, मनमोहन तिवारी, वैभवी शांडिल्य आदि कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक