न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग बसु की अनाम फिल्म में होंगे अभिषेक बच्चन, भूषण कुमार होंगे निर्माता

यह एक्शन कॉमेडी जॉनर की फिल्म होगी और इस फिल्म के लिए अनुराग ने एक से बढक़र एक बढिय़ा कलाकारों को चुना है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 4:46:09

अनुराग बसु की अनाम फिल्म में होंगे अभिषेक बच्चन, भूषण कुमार होंगे निर्माता

इन दिनों रियलिटी शो सुपर डांसर-3 में बतौर जज के नजर आ रहे निर्माता निर्देशक लेखक अनुराग बसु अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में पिछले काफी समय से व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि उनकी इस नई फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन उनकी इस फिल्म को अब निर्माता जरूर मिल गया है। इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार करने जा रहे हैं। यह एक्शन कॉमेडी जॉनर की फिल्म होगी और इस फिल्म के लिए अनुराग ने एक से बढक़र एक बढिय़ा कलाकारों को चुना है। कुछ देर पहले ही ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

तरण ने ट्वीट करके लिखा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा समेत पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ लेकिन इसकी प्रदर्शन तिथि तय कर दी गई है। यह फिल्म इस वर्ष 6 सितम्बर को प्रदर्शित की जाएगी।

bhushan kumar,anurag basu,abhishek bachchan,entertainment news

हिन्दी सिनेमा को मर्डर, गैंगस्टर, बर्फी और जग्गा जासूस सरीखी फिल्में देने वाले अनुराग बसु अपनी नई फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने मीडिया से अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए कहा है कि भूषण कुमार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। हम पहली दफा काम कर रहे है लेकिन लग नहीं रहा है कि हम पहली बार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सितारों की भी जमकर तारीफ की है। अनुराग ने कहा कि मैं इस जेनरेशन के नए टैलेंटेड कलाकारों का साथ पाकर काफी खुश हूं।

पिछले वर्ष से ही अनुराग बसु की नई फिल्म को लेकर चर्चाएँ हो रही थीं। कभी कहा जा रहा था कि वे अपनी हिट फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं, तो कभी कहा जा रहा था कि वे किसी दूसरी कथा पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी यह नई फिल्म सीक्वल है या फिर नई कहानी पर बन रही फिल्म है। हां कुछ माह पूर्व अभिषेक बच्चन के शूटिंग के दृश्य मीडिया में जरूर वायरल हुए थे, जिनमें कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन अनुराग बसु की किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिनमें उनके साथ कोई नायिका नजर नहीं आएगी।

bhushan kumar,anurag basu,abhishek bachchan,entertainment news

अक्षय की इस फिल्म से होगी भिड़ंत

अक्षय कुमार बहुत जल्द करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले बनने जा रही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। ये फिल्म भी 6 सितम्बर, 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम