न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साल 2017 क्रिकेट में हुए ये हादसे

क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे हादसे हुए हैं जिनके कारण कई खिलाडियों को अपनी जान गंवानी पड़ी या क्रिकेट से अलविदा कहना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Jan 2018 6:46:58

साल 2017 क्रिकेट में हुए ये हादसे

क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे हादसे हुए हैं जिनके कारण कई खिलाडियों को अपनी जान गंवानी पड़ी या क्रिकेट से अलविदा कहना पड़ा। इन हादसों को देखकर अब जब भी कभी क्रिकेट में किसी को चोट लगती है तो दर्शकों का दिल बैठ जाता हैं। ऐसे ही कुछ हादसे इस साल 2017 में भी हुए। जिनमें खिलाडी चोटिल हुए लेकिन शुक्र है अब सभी स्वस्थ हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं इस साल क्रिकेट में हुए उन हादसों के बारे में जिन्होनें सभी को हिला कर रख दिया

accident while playing cricket in 2017,cricket,cricket updates

* ल्यूक फ्लेचर के सिर पर लगी गेंद :

क्रिकेट के मैदान पर ये साल 2017 का सबसे भयानक हादसा था। इंग्लैंड में खेले जा रहे नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे में गेंदबाज के सिर पर गेंद लगी और जिसके बाद लगभग 30 मिनट तक खेल नहीं हो सका।

ये हादसा बर्मिंघम और वॉर्विकशायर के मैच के दौरान हुआ। दरअसल, बर्मिंघम की पारी का चौथा ओवर ल्यूक फ्लेचर फेंक रहे थे। इसी दौरान जब उन्होंने गेंद फेंकी तो बल्लेबज सैम हेन ने गेंदबाज की तरफ बेहद तेज शॉट खेला, शॉट इतना तेज था कि फ्लेचर को कुछ समझ नहीं आया और गेंद उनके सिर पर जा लगी। गेंद लगते ही फ्लेचर सिर के बल मैदान पर बैठ गए। पूरी टीम फ्लेचर के पास आ गई, हर खिलाड़ी उन्हें घेर कर खड़ा हो गया और अंपायर ने बिना किसी देरी के फिजियो को बुलाया। इस दौरान फ्लेचर को मैदान से बाहर ले जाया गया।

जब फ्लेचर मैदान से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अपने सिर पर तौलिया लगा रखा थी। हादसे के बाद फ्लेचर को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब वो ठीक हो गए हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

accident while playing cricket in 2017,cricket,cricket updates

* जब लगी मुशफिकुर रहीम के सर पर गेंद :

न्यूजीलैंड दौरे पर गयी बांग्लादेश टीम जब अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही थी। उसी समय गेंदबाज टिम साउदी ने बाउंसर गेंद बल्लेबाजी कर रहे मुशफिकुर रहीम को फेंकी, जो कि उनके सर के पिछले हिस्से में जा लगी।

हालांकि हेलमेट पहनने के बावजूद वे चोटिल हो गए और वहीं मैदान पर गिर गए। मुशफिकुर रहीम इस गेंद पर इतनी चोट लग गई थी कि मैदान पर ही एंबुलेस को बुलाना पड़ा, जहां से वे अस्पताल गए।

accident while playing cricket in 2017,cricket,cricket updates

* विकेटकीपर के सिर पर लगा बैट :

ऑस्ट्रेलिया में शैफील्ड शील्ड के मैच के दौरान एक बल्लेबाज का बैट विकेटकीपर के सिर पर लग गया। साउथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक लेहमैन ने एक गेंद पर तेजी से बल्ला घुमाया जो विकेट से सटकर कीपिंग कर रहे विक्टोरिया टीम के सैम हॉर्पर के सिर पर लगा। बल्ला लगते ही हॉर्पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

accident while playing cricket in 2017,cricket,cricket updates

* बल्लेबाज से जा टकराए अहमद शहजाद :

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान उस वक्त पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाग चोटिल हो गए,जब वे बल्लेबाज वाल्टन से जा टकराए। हुआ कुछ यूं कि वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में सोहेल तनवीर की गेंद पर सैमुअल्स ने गेंद को प्वाइंट की तरफ खेला और रन के लिए दौड़ पड़े।

प्वाइंट पर खड़े शहजाद गेदं की ओर बढ़े और ठीक तरीके से सुंतलन नहीं रख पाने के कारण वे बल्लेबाज से जा टकराए और इस दौरान उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर लग गया।इसके चलते मैदान पर ही एंबुलेस को बुलाना पड़ा,जब से वे अस्पताल गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर