न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन-2 में नजर आ सकते हैं अभिषेक बच्चन, सुधर सकती है दशा

निर्देशक शंकर ने अपनी 2.0 के बाद एक बार फिर उन्हें विलेन के किरदार का प्रस्ताव दिया था लेकिन अपनी दूसरी फिल्मों की व्यस्तता के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 3:08:29

इंडियन-2 में नजर आ सकते हैं अभिषेक बच्चन, सुधर सकती है दशा

पिछले बुधवार से बॉलीवुड के गलियारों में कमल हासन की अन्तिम फिल्म ‘इंडियन-2’ को लेकर काफी चर्चाएँ हो रही हैं। इस चर्चा का मुख्य कारण अक्षय कुमार रहे जो इस फिल्म में एक बार फिर से खलनायक के रूप में नजर आने वाले थे। निर्देशक शंकर ने अपनी 2.0 के बाद एक बार फिर उन्हें विलेन के किरदार का प्रस्ताव दिया था लेकिन अपनी दूसरी फिल्मों की व्यस्तता के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके।

वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के तमिल फिल्मों के सुपर सितारे सिम्बू इसमें अहम् भूमिका निभाने वाले थे लेकिन अचानक से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है और अब कहा जा रहा है कि निर्देशक शंकर इस किरदार के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन को लेने का विचार कर रहे हैं।

हालांकि अभी तक इस मामले में अभिषेक और फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि वे इस फिल्म में शामिल होते हैं तो यह अभिषेक बच्चन का तमिल सिनेमा में डेब्यू होगा।

abhishek bachchan,indian 2,entertainment news

दो साल के बाद अभिषेक बच्चन ने गत दिनों अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ से बॉलीवुड में वापसी की थी। लेकिन उनकी यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। अनुराग कश्यप को इस फिल्म के कारण सिखों के विरोध का सामना करना पड़ा। अभिषेक बच्चन के अतिरिक्त इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू ने अहम् भूमिकाएँ निभाई थीं। इसके अतिरिक्त हाल ही में उन्होंने नेटफिलिक्स की फिल्म ‘मोगली’ में बघीरा के किरदार को अपनी आवाज दी थी।

गौरतलब है कि निर्देशक शंकर ने अपनी इस फिल्म के खलपात्र का प्रस्ताव बॉलीवुड के अजय देवगन और अक्षय कुमार को दिया था लेकिन इन दोनों ही सितारों ने अपनी दूसरी फिल्मों के चलते इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उसके बाद से ही शंकर अपना खलनायक ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें मिल नहीं पा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम