बॉलिवुड ऐक्टर इमरान खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन इन दिनों फैन्स उनको खूब बधाइयां दे रहे हैं। ये बधाइयां किसी फिल्म रिलीज या कोई अवॉर्ड जीतने की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री बनने की हैं। जी हां. फैन्स इमरान खान को सफल नेता बताते हुए, उनके प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए बधाई वाले मेल भेज रहे हैं। दरहसल, पाकिस्तान में हाल ही में क्रिकेट के बाद राजनीति में प्रवेश करने वाले इमरान खान जल्द ही प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में हुए इस राजनीतिक बदलाव का खामियाजा आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भुगतना पड़ रहा है।
आलम यह है कि पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने के लिए इमरान खान को लोगों ने बधाइयां भेज दी हैं। एक्टर इमरान खान 'जाने तू या जाने ना' और 'डेल्ही बैली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इमरान ने अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र खुद अपने इंस्टाग्राम पर किया है। इमरान खान ने एक ई-मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'प्रिय प्रधानमंत्री इमरान खान साहिब, एक सफल नेता सही समय पर सही फैसला करता है। उसे सही दोस्तों और समर्थकों की पहचान होती है और वह भरोसेमंद लोगों की टीम बनाता है। मैं पहले दिन ही आपकी टीम जॉइन करना चाहता हूं।' इस स्क्रीनशॉट के साथ ऐक्टर इमरान खान ने कैप्शन लिखा है कि अब और इंतजार नहीं किया जा सकता है और मैं इसी हफ्ते से नई नीतियां बनाना शुरू कर दूंगा। इस बारे में आप लोगों को जानकारी देता रहूंगा।
Shorts see more
रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!
read more
- आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
- आंवला में विटामिन C होता है
- जीरे में आयरन और कैल्शियम है
ताजा खबरें
View Moreसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटाटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे मेंलखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेजसुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमाजेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोरतुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोनअमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बीधनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समयहैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खासबाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिकअकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्राधनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल