न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 बातें, जो आप श्रीदेवी के बारे में शायद ही जानते होंगे

री देवी चाहे इस दुनिया को छोड़ कर चली गई हो, लेकिन उनकी झलक और चुलबुलापन सदियों तक उनकी फिल्मों के द्वारा याद किया जायेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Feb 2018 3:33:27

10 बातें, जो आप श्रीदेवी के बारे में शायद ही जानते होंगे

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा 'श्री देवी' को अपने चुलबुलेपन और दिग्गज अदाकारी के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का हार्टअटैक से 24 फ़रवरी कि रात को निधन हो गया। श्री देवी चाहे इस दुनिया को छोड़ कर चली गई हो, लेकिन उनकी झलक और चुलबुलापन सदियों तक उनकी फिल्मों के द्वारा याद किया जायेगा। आज हम आपको श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं श्री देवी से जुडी कुछ रोचक बातों के बारे में।

* श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ जैसी फिल्मों में भी काम किया। अस्सी और नब्बे के दशक में उनका नाम सबसे सफल अभिनेत्रियों में था।

* बहुत से लोगों को लगता है कि श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म ‘जूली’ थी, जिसमें उन्होंने लक्ष्मी की छोटी बहन का रोल निभाया था। जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने जूली से पहले भी एक हिंदी फिल्म की थी, जिसका नाम ‘रानी मेरा नाम’ था। इस फिल्म में श्रीदेवी ने हीरोइन के बचपन का रोल में नजर आईं थी।

* आपको जान कर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री बनने वाली श्रीदेवी जब फिल्मों में आई थीं तो उन्हे हिंदी भी ठीक से बोलने नहीं आती थी। 'चांदनी' श्रीदेवी की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने खुद ही हिंदी में डायलॉग बोला था। इससे पहले उनकी फिल्मों में अभिनेत्री नाज डबिंग किया करती थीं। नाज ही नहीं दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी उनके लिए डबिंग कर चुकी हैं। 1986 में आई श्रीदेवी की चर्चित फिल्म 'आखिरी रास्ता' में रेखा ने उनके लिए डबिंग की थी।

* मिस्टर इंडिया के निर्देशक बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को उनकी मां के सामने फिल्म ऑफर की तो श्रीदेवी की मां ने फीस के तौर पर 10 लाख रुपए मांगे। बोनी कपूर ने 10 की बजाय 11 लाख रुपए श्रीदेवी को दिए। बाद में बोनी ने खुद माना कि वह श्रीदेवी को ज्यादा फीस देकर उनके करीब जाना चाहते थे। आखिरकार बोनी को इसका फायदा भी मिला और वह श्रीदेवी से शादी करने में कामयाब रहे।

* श्रीदेवी की तीन ऐसी फिल्में हैं जो कि अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं। उनमें विनोद खन्ना और ऋषि कपूर के साथ ‘गर्जना’ पूरी हो चुकी है, जबकि विनोद खन्ना, संजय दत्त, रजनीकांत और माधुरी दीक्षित के साथ ‘जमीन’ फिल्म आधी कम्प्लीट हुई थी और अमिताभ बच्चन, कमल हासन, जया प्रदा के साथ ‘खबरदार’ भी रिलीज नहीं हो पाई।

* श्रीदेवी ने फिल्म चालबाज का गाना 103 डिग्री बुखार में शूट किया था। फिल्म के गाने 'न जाने कहां से आई है' के वक्त उन्हें 103 डिग्री बुखार था लेकिन श्रीदेवी ने उसी स्थिती में शूट किया और ये गाना सुपरहिट भी रहा।

* श्रीदेवी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनके पास सबसे पहले वैनिटी वैन आई थी।

* 'बाजीगर' में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने जो रोल किए थे, वह दोनों किरदार डबल रोल के तौर पर श्रीदेवी को ही करने थे। लेकिन बाद में निर्माता को लगा कि अगर शाहरुख श्रीदेवी का कत्ल करेंगे तो लोगों को उनसे सहानुभूति नहीं होगी इसलिए कहानी में बदलाव किया गया।

* इसके बाद श्रीदेवी ने 1996 में अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्न्वी और खुशी कपूर। जाह्न्वी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। लेकिन अफ़सोस उन्हें बड़े पर्दे पर अब श्रीदेवी देख नहीं पाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह