न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चहरे को ठंडक और खूबसूरती देंगे क्ले के बने ये 5 फैसपैक, गर्मियों के लिए रहेंगे बेहतरीन

आज हम आपके लिए क्ले के बने कुछ ऐसे घरेलू फैसपैक लेकर आए हैं जो चहरे को ठंडक और खूबसूरती देंगे। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 12:45:27

चहरे को ठंडक और खूबसूरती देंगे क्ले के बने ये 5 फैसपैक, गर्मियों के लिए रहेंगे बेहतरीन

गर्मियों के दिनों में चहरे को खूबसूरत बनाए रखना कोई आसान काम नहीं हैं क्योंकि गर्मियों के दिनों में धूप और धूल-मिट्टी की वजह से चहरे की त्वचा खराब होने लगती हैं और गर्मी महसूस होती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाने की जो गर्मियों से राहत दिलाए और खूबसूरत बनाए। इसलिए आज हम आपके लिए क्ले के बने कुछ ऐसे घरेलू फैसपैक लेकर आए हैं जो चहरे को ठंडक और खूबसूरती देंगे। तो आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में।

ग्‍लोइंग स्किन व वाइट स्पौट के लिए लाल मिट्टी है परफेक्ट
लाल मिट्टी में कौपर की ज्यादा मात्रा होती है जिसकी वजह से यह स्किन पर वाइट स्पौट की प्रौब्लम को दूर करने में मददगार होती है। अगर आप लाल मिट्टी के साथ अदरक का रस मिलाकर स्किन पर हुए वाइट स्पौट पर मसाज करते हैं, तो इससे आपके चेहरे के वाइट स्पौट गायब हो जाते हैं। इसके अलावा यदि आप लाल मिट्टी में गुलाब जल और शहद डालकर फेस पैक बनाकर लगाते हैं, तो यह ब्‍लैकहैड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते है। इसके इस्‍तेमाल से आपकी स्किन बेदाग और ग्‍लोइंग दिखेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,home made clay facepack,facepack for beauty and coolness

पिंपल्स वाली स्किन के लिए फ्रेंच ग्रीन क्‍ले (सी क्‍ले)
फ्रेंच ग्रीन क्‍ले या सी क्‍ले के बने फेस पैक को चेहरे पर लगाने से यह आपकी स्किन से खराब टौक्सिन्‍स को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आपके फेस में दाग-धब्‍बे और पिंपल्‍स हैं, तो आप इसे मिट्टी के साथ सेब का सिर‍का मिलाकर पेस्‍ट बनाएं। इसके इस्‍तेमाल से आपके चेहरे के पिंपल्‍स और दाग-धब्‍बे दूर होंगे साथ ही आपकी डल स्किन का निखार भी वापस आयेगा।

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है चीनी मिट्टी
चीनी मिट्टी या केओलिनाइट क्‍ले सफेद मिट्टी होती है। जिसका ज्यादा इस्तेमाल बर्तन जैसे चीनी मिट्टी के कप, कटोरी या कई अन्‍य बर्तन बनाने में इस्‍तेमाल किया जाता है। बर्तन बनाने के अलावा इसका इस्‍तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इसे आप मिट्टी का दूध या पानी के साथ मिलाकर मास्‍क के रूप में फेस पर कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन सौफ्ट और शाइनी नजर आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,home made clay facepack,facepack for beauty and coolness

औयली स्किन के लिए इस्तेमाल करें बेंटोनाइट क्‍ले
बेंटोनाइट क्‍ले से बना फेस पैक औयली स्किन लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन को फायदा देता है। अगर आप बेंटोनाइट क्‍ले के साथ सेब का सिरका और एक्टिवेटेड चारकोल डालकर इसका इस्‍तेमाल करते हैं, तो यह आप स्किन के पौर्स को क्लीन करने में असरदार साबित होता है। बेंटोनाइट क्‍ले से बने फेस पैक के इस्‍तेमाल से फेस के मुंहासे और स्किन रैसेज को दूर करने में मदद मिलती है।

एजिंग से बचाने के लिए डेड सी क्‍ले करें ट्राई
इस मिट्टी से बना फेस मास्‍क आपकी स्किन को नेचुरली मौइश्‍चराइज करने में मदद करता है। इस मिट्टी से बने फेस पैक को लगाने से चेह‍रे पर समय से पहले पड़ने वाली झुर्रियों को दूर रखा जा सकता है। जिससे आप यंग और ब्यूटीफुल दिख सकते हैं। आप डेड सी क्‍ले के साथ शहद और दही मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और हफ्ते में दो या तीन बार इसका इस्‍तेमाल करें। इसमें मौजूद मिनरल्‍स के कारण यह आपकी स्किन संबंधी प्रौब्लम्स को दूर करने और स्किन को हेल्‍दी रखने में मददगार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन