न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बने ये उबटन देंगे दुल्हन के चहरे को प्राकृतिक निखार, आजमाते ही आने लगेगी रंगत

आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर के बने कुछ बेहतरीन उबटन लेकर आए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको भी सुंदर, मुलायम और बेदाग त्वचा दिलाने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 2:27:18

घर पर बने ये उबटन देंगे दुल्हन के चहरे को प्राकृतिक निखार, आजमाते ही आने लगेगी रंगत

चहरे का प्राकृतिक निखार आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता हैं। हर दुल्हन चाहती हैं कि वह अपनी शादी में कम मेकअप करें और सिर्फ अपने चहरे के निखार से ही उनका आकर्षण बना रहें। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन आने वाला हैं और दुल्हनों को अपने निखार की चिंता सताने लगी हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर के बने कुछ बेहतरीन उबटन लेकर आए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको भी सुंदर, मुलायम और बेदाग त्वचा दिलाने में मदद करेंगे। इन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा और त्वचा को नई रंगत मिलेगी।

हल्दी व नींबू

एक कटोरी में 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, जरूरतानुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 25 मिनट तक इसे लगा रहने दें।‌‌‌‌‌‌‌ बाद में इसे ताजे पानी से धोएं। इससे चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी देर हो पिंपल्स, दाग-धब्बे व झुर्रियां दूर होती है। साथ ही त्वचा पर जमा एक्सट्रा ऑयल रिमूव होगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,skincare tips,natural glow,bride face tips

शहद, बेसन और ऑलिव ऑयल

एक कटोरी में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और ऑलिव ऑयल की 5-6 बूंदें डालकर मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे व गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें। यह उबटन स्किन को गहराई से साफ कर ब्लीच का काम करेगा।

खीरा व नींबू

एक कटोरी में खीरे और नींबू का रस बराबर मात्रा में लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार मिश्रण को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे साफ कर लें।‌ यह उबटन टोनर की तरह काम कर स्किन पोर्स को गहराई से साफ टेनिंग की समस्या भी दूर करेगा।

आंवला व चंदन

साफ और मुलायम त्वचा के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच चंदन, आंवला पाउडर और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 15 मिनट या सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धोएं। स्किन पर रूखापन महसूस होने पर जैतून तेल से मसाज करें।

बेसन, दही और हल्दी

एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर इसे ताजे पानी से धोएं। इससे त्वचा नमी मिलने के साथ चेहरा सुंदर, मुलायम और ग्लोइंग नजर आता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,skincare tips,natural glow,bride face tips

चंदन व दूध

झाइयों की समस्या दूर करने के लिए दूध और चंदन का उबटन लगाकर फायदेमंद रहेगा। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच चंदन पाउडर, चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच दूध डालकर मिलाएं। तैयार मिश्रण हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे ताजे पानी से साफ कर लें। इस उबटन से चेहरे पर पड़ी झाइयां व कालापन दूर हो चेहरा बेदाग नजर आता है।

शहद व दूध

साफ, निखरी और ग्लोइंग स्किन के लिए दूध से तैयार उबटन लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच दूध और शहद डालें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। तय समय के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ करें।

बेसन व संतरा पाउडर

ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का उबटन फायदेमंद रहेगा। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच बेसन, संतरे के छिलकों का पाउडर, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच दूध और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। 15- 20 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से धोएं।

बादाम, पपीता व हल्दी

एक कटोरी में चुटकीभर हल्दी, 1-1 छोटा चम्मच बादाम व पपीता का पेस्ट मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे पर स्क्रब करते हुए लगाएं। 15-20 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ हो चेहरा बेदाग और खिला-खिला नजर आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद