Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 4 घरेलू स्क्रब दिलाएँगे ऑयली स्किन से निजात, जानें किस तरह करें इनका इस्तेमाल

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू स्क्रब की जानकारी लेकर आए हैं जो ऑयली स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात दिलाएगी। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 May 2019 11:09:09

ये 4 घरेलू स्क्रब दिलाएँगे ऑयली स्किन से निजात, जानें किस तरह करें इनका इस्तेमाल

गर्मियों के दिनों में चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और खासतौर से ऑयली स्किन वाले लोगों को ज्यादा समस्या होती हैं। जी हाँ, ऑयली स्किन गर्मियों के दिनों में ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और इस वजह से चेहरे की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू स्क्रब की जानकारी लेकर आए हैं जो ऑयली स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात दिलाएगी। तो आइये जानते हैं किस तरह इन घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर ऑयली स्किन से निजात पाया जा सकता हैं।

ओटमील स्क्रब

ओटमील की मदद से स्क्रब बनाने के लिए एक टेबलस्पून ओटमील लेकर उसमें एक टेबलस्पून दही व एक टेबलस्पून शहद मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने हाथों को गीला करें और हल्के हाथों से स्किन को सर्कुलर मोशन में स्क्रब करना शुरू करें। करीबन दो से तीन मिनट तक ऐसा करें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा वॉश करें।
beauty tips,beauty tips in hindi,homemade scrub,homemade scrub for oily skin,skin care tips कॉफी स्क्रब

कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब मानी जाती है। यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे स्किन पर गजब का ग्लो आता है। इसकी मदद से स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए पहले एक टेबलस्पून कॉफी ग्राउंड्स लेकर उसमें एक चम्मच दही मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर करीबन एक−दो मिनट के लिए हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसे करीबन पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से स्किन को साफ करें। वैसे आप चाहें तो दही के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं।

कीवी स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए कीवी का प्रयोग काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए एक कीवी को मैश करके उसमें दो चम्मच चीनी व दो से तीन बूंदे ऑलिव ऑयल की मिक्स करें। अब इसे स्किन पर लगाकर दो से तीन मिनट के लिए स्क्रब करें। अब स्किन को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से स्किन साफ करें।

खीरा स्क्रब

तपती धूप में खीरा तन मन को ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से स्किन को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए पहले खीरा लेकर उसे कद्दूकस करें। अब अपनी स्किन को पहले वॉश करें। अब कद्दूकस किए हुए खीरे को अपनी स्किन पर लगाकर चार से पांच मिनट तक मसाज करें। अंत में ठंडे पानी से चेहरा धोएं। आप सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology