न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुलायम त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे ये सस्ते घरेलू बॉडी वॉश

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू बॉडी वॉश की जानकारी लेकर आए हैं जो सस्ते होने के साथ ही आपकी त्वचा पर जमी गंदगी को गहराई से साफ़ करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 6:44:01

मुलायम त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे ये सस्ते घरेलू बॉडी वॉश

चहरे की सुंदरता और कोमलता के लिए महिलाएं कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसी के साथ ही आपको शरीर की त्वचा का ख्याल रखने की भी जरूरत होती हैं। इसके लिए महिलाऐं बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं लेकिन ये काफी महंगे भी पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू बॉडी वॉश की जानकारी लेकर आए हैं जो सस्ते होने के साथ ही आपकी त्वचा पर जमी गंदगी को गहराई से साफ़ करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन घरेलू बॉडी वॉश के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,homemade body wash,skin care tips,soft skin

पेपरमिंट बॉडी वॉश

इस बॉडी वॉश को बनाने के लिए सबसे पहले कास्टाइल सोप को पिघलाकर बोतल में भरें।‌‌‌‌‌ फिर इसमें 4 चम्मच लैवेंडर ऑयल, 3 चम्मच पेपरमिंट ऑयल और 10-12 बूंद नीलगिरी का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका नेचुरल बॉडी वॉश बन कर तैयार। औषधीय गुणों से भरे पुदीने के तेल से तैयार इस बॉडी वॉश को लगाने से त्वचा में जमा गंदगी साफ हो गहराई से पोषण मिलेगा। साथ ही तेज धूप से झुलसी त्वचा ठीक हो ठंडक का अहसास होगा।

लैवेंडर बॉडी वॉश

सबसे पहले एक बाउल में गुनगुना पानी और जौ का आटा मिक्स कर पतला पेस्ट बनाएं। बाद में इसे छन्नी की मदद से छान लें। तैयार पानी में 1 चम्मच विटामिन ई का तेल, 2 चम्मच एवोकॉडो तेल, 1/2 चम्मच कास्टाइल सोप, लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें आदि डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार मिश्रण को एक बोतल में भर लें। आपका बॉडी वॉश बन कर तैयार है। यह पिंपल्स, दाग, धब्बे, झुर्रियों व झाइयों की परेशानी दूर कर त्वचा को साफ, सुंदर और मुलायम बनाने में मदद करता है। साथ ही ठंडक भी पहुंचाता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,homemade body wash,skin care tips,soft skin

शिया बटर बॉडी वॉश

ड्राई स्किन की परेशानी से राहत पाने के लिए शिया बटर बॉडी वॉश फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में 2 कप गर्म कर उसमें 1/4 शिया बटर, 2 चम्मच जोजोबा ऑयल, 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। मिश्रण के मिक्स होने के बाद गैस बंद कर दें। फिर इसे ठंडा कर एक बोतल में स्टोर कर लें। यह त्वचा को गहराई से पोषण पहुंचाने के साथ ड्राई स्किन की परेशानी से राहत दिलाने में मदद करेगा। त्वचा में नमी बरकरार रहने के साथ निखरी, मुलायम और गुलाबी त्वचा मिलेगी।

लेमनग्रास बॉडी वॉश

बॉडी वॉश को तैयार करने के लिए एक बाउल में 1/2 कप कास्टाइल सोप पिघलाकर भरें। अब इसमें 2-3 तीन पानी, 2 चम्मच आलमंड ऑयल, 1 चम्मच ग्लिसरीन, 10-12 बूंदें लेमन ग्रास ऑयल मिक्स कर बोतल में भर लें। इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स साफ हो ग्लो आएगा। साथ ही दिनभर फ्रेश फील होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद