न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों से जुड़ी ये 5 गलतियां बनती हैं इनके टूटने का कारण

बालों से जुड़ी कुछ गलतियां इनके टूटने और झड़ने की वजह बनती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 7:21:46

बालों से जुड़ी ये 5 गलतियां बनती हैं इनके टूटने का कारण

हर लड़की अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। खासतौर से बालों का आकर्षण किसी भी महिला को और सुंदर बनाने का काम करता हैं। लेकिन बालों का टूटना महिलाओं की चिंता का कारण बनता हैं। इसके पीछे का कारण बनती हैं महिलाओं द्वारा की गई कुछ गलतियां। जी हाँ, बालों से जुड़ी कुछ गलतियां इनके टूटने और झड़ने की वजह बनती हैं। तो आइये जानते हैं उन गलतियों के बारे में और करें उनमें सुधार।

गर्माहट वाले उपकरणों का इस्तेमाल करना

बालों को सुखाने के लिए ब्लोअर का इस्तेमाल करना आसान तो होता है, मगर ब्लोअर आपके बालों के लिए अच्छा नहीं है। इसी तरह बालों को स्ट्रेट करने के लिए स्ट्रेनर या कर्ली करने वाली मशीन का जल्दी-जल्दी प्रयोग करना भी अच्छी बात नहीं है। दरअसल आपके स्कैल्प के लिए किसी भी रूप में गर्माहट अच्छी चीज नहीं है। बाल नैचुरल फाइबर से बने होते हैं, जो गर्माहट पाकर झुलसते हैं। इसी तरह गर्माहट से बालों के रोमछिद्रों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए गर्माहट वाले उपकरणों का इस्तेमाल बालों पर न करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair related mistakes,hair care tips

गर्म या गुनगुने पानी से सिर धोना

कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने की आदत होती है। खासकर सर्दियों में हम गर्म पानी से ही नहाते हैं। मगर यहां एक बड़ी गलती यह हो जाती है कि आप अपने बालों पर भी गर्म पानी डाल लेते हैं, जो कि बालों के लिए अच्छी आदत नहीं है। गर्म पानी बालों के रोमछिद्रों में जाकर इसको जड़ों से कमजोर कर देता है। इसके अलावा स्कैल्प पर पाया जाने वाला नैचुरल ऑयल भी गर्म पानी की वजह से निकल जाता है, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाता है। यही कारण है कि गर्म पानी से नहाने वालों के बाल ज्यादा टूटते हैं। अगर आप बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सामान्य पानी से नहाएं। सर्दियों में आप गर्म पानी और ठंडा पानी मिलाकर इसे सामान्य कर सकते हैं।

गीले बालों को बांधना

कई बार कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वो गीले बालों को बांध लेती हैं या जूड़ा कर लेती हैं और फिर काम करने लगती हैं। गीले बालों को बांधने की आदत आपके बालों के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक साबित होती है। इससे बाल उलझते हैं, कमजोर होते हैं और टूटते हैं। गीले बालों को बांधने से स्कैल्प पर बैक्टीरिया के पनपने, डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा गीले बालों को रबड़बैंड से बांधना भी ठीक आदत नहीं है। इसलिए बालों को सुखाने के बाद अच्छी तरह कंघी करने के बाद ही बांधना चाहिए।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair related mistakes,hair care tips

उलझे बालों पर कंघी करना

उलझे हुए बालों को सुलझाने के लिए वैसे तो कंघी का ही प्रयोग किया जाता है। मगर बाल यदि बहुत ज्यादा उलझे हुए हैं, तो इन्हें कंघी से सुलझाने पर बाल बहुत ज्यादा टूटते हैं। इसलिए ऐसे बालों को पहले हाथों से जितना अधिक सुलझा सकते हैं, उतना सुलझा लें। इससे कंघी चलाने पर बालों का ज्यादा हिस्सा उसमें फंसेगा नहीं और बाल टूटेंगे भी नहीं। खासकर घुंघराले बालों वाले लोगों को कंघी का प्रयोग बड़ी सावधानी से करना चाहिए।

बालों को सुखाने के लिए तौलिए का इस्तेमाल

बालों को सुखाने के लिए अगर आप तौलिया का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे भी आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। तौलिये में रोएं होते हैं, जिनमें बाल अक्सर फंस जाते है और खींचने के दौरान टूटते हैं। बालों को सुखाने का सही तरीका तो यह है कि आप इसे प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दें या फिर बहुत जल्दी है, तो किसी प्लेन कपड़े से हल्के हाथों से थपथपाते हुए सुखाएं। रोएंदार तौलिया, गंदा कपड़ा या सिंथेटिक कपड़े का इस्तेमाल करने से आपके बाल ज्यादा टूटते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद