Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जलने-कटने के निशान घटा रहे हैं आपकी ख़ूबसूरती, इन आसान उपायों से दूर करें इन्हें

आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 6:45:13

जलने-कटने के निशान घटा रहे हैं आपकी ख़ूबसूरती, इन आसान उपायों से दूर करें इन्हें

रोज के किये जाने वाले कामों में अक्सर कई बार ऐसा होता हैं की चोट लग जाती हैं या रसोई में जल जाते हैं, जिसकी वजह से स्किन पर निशान पड़ जाता हैं। इनमें से कुछ निशान ऐसे होते हैं जो काफी समय तक रहते हैं और मिटते नहीं हैं। ये निशान देखने में बुरे लगते हैं और आपकी ख़ूबसूरती को कम करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से जलने-कटने के निशान को बड़ी आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* आलू का रस

अगर आप काम करते हुए जल जाते हैं या सूरज की किरणों से आपकी स्किन जल जाती है, तो तुरंत एक आलू काटकर जले हुए स्थान पर रगड़ें। आलू के रस से जली हुई त्वचा पर फफोले नहीं पड़ते हैं और इससे जले का निशान भी नहीं बनता है। आलू को त्वचा पर रगड़ने से आपकी जलन भी धीरे-धीरे कम हो जाती है।

* एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में जले-कटे के निशान मिटाने का गुण होता है। इसके साथ-साथ ये चेहरे के दाग-धब्बों को भी मिटाता है। जल जाने पर एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने से जलन में भी राहत मिलती है। अगर आपके शरीर में कहीं भी जलने, चोट या कटने का निशान है तो इन निशान पर ताजा एलोवेरा काट कर रोज उसका जेल रगड़ें। इससे निशान धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
home remedies,home remedies for scars,beautiful skin,beauty tips * केले का छिलका

केले का छिलका भी जली हुई स्किन को ठीक करता है और निशान मिटाकर इसे त्वचा के रंग से मिला देता है। जल जाने पर या चोट लगने पर केले के छिलके को प्रभावित स्थान पर 10 मिनट रगड़ें और फिर सूख जाने दें। एक सप्ताह में ही आपकी त्वचा से निशान गायब हो जाएगा।

* प्याज का रस

प्याज का रस भी त्वचा पर बने हुए निशान को ठीक करता है। प्याज में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये जले, कटे, चोट, फोड़े, फुन्सी, छाले आदि के निशानों को गायब कर देता है। इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच सिरका मिला लें और त्वचा पर इससे मसाज करें।

* हल्दी

हल्दी शरीर की रंगत को निखारकर इसे खूबसूरत बनाती है। त्वचा की तमाम अशुद्धियों को दूर करने के लिए हल्दी का प्रयोग पुराने समय से किया जा रहा है। त्वचा पर निशान को ठीक करने के लिए एक चम्मच हल्दी में डेढ़ चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और इससे त्वचा की मसाज कीजिए। 3-4 दिन में ही आपकी त्वचा पर बने निशान हल्के होकर गायब हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology