Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डार्क सर्कल्स लगा रहे है आपकी ख़ूबसूरती पर धब्बा, इन उपायों की मदद से पाए छुटकारा

हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से इन काले घेरों से जल्द निजात पाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 2:59:33

डार्क सर्कल्स लगा रहे है आपकी ख़ूबसूरती पर धब्बा, इन उपायों की मदद से पाए छुटकारा

वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि काम के बढ़ते भार और कम नींद के चलते आँखों के नीचे काले घेरे होने लग जाते है जिन्हें डार्क सर्कल्स के नाम से जाना जाता है। ये डार्क सर्कल्स चेहरे की ख़ूबसूरती को घटाते है और आपके चेहरे का निखार कम करते है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से इन काले घेरों से जल्द निजात पाया जा सकता है। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* कुकुम्बर थैरेपी

काले घेरो की प्राब्लम को कम करने के लिए आप कुकुम्बर थैरेपी का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरे के टुकड़े को आंखो के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं। इससे आंख के आसपास का थुलथुलापन कम होगा साथ ही कालापन भी घटेगा।

* आलू


यह बहुत ही असरकारी नुस्खा है। रात में सोने से पहले चेहरा को अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट रखें। इसके बाद चेहरा को अच्छे से साफ कर लें।
dark circle,home remedies,beauty tips,skin care tips * टमाटर

टमाटर के रस में, नींबू का रस,चुटकीभर बेसन और हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को अपनी आंखों के चारों ओर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार जरुर करें। इससे डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

* नियमित व्यायाम करें


नियमित व्यायाम और गहरी साँसों से रक्त संचार बेहतर होगा, ऑक्सीजन पहुँचेगी और तनाव तथा चिन्ता में कमी आयेगी। dark circle,home remedies,beauty tips,skin care tips * टी-बैग

यूज किए हुए टी बैग्स फ्रीज में रख दें। थोड़ी देर बाद आंखों पर लगा लें। काले घेरे कम होंगे। आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए कच्चे दूध में जौ का आटा व चुटकी भर हल्दी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं और आंखों के आसपास लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो डालें।

* संतरे या गाजर का रस

संतरे या गाजर का रस निकालें और रूई को उसमें भिगो कर कुछ देर तक आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल में काफी हद तक फायदा पहुंचेगा।

* बादाम का तेल


काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए बादाम के तेल बहुत फायदेमंद है। बादाम के तेल को आंखों के आस-पास लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर उंगलियों से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें।

* डाइट हो फिट


अपने आहार में दूध, दही, सिट्रस फ्रूटस, दालें, हरी-सबिजयां, अंकुरित अनाज आदि लें। इसके अलावा अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा कलरफुल फूडस जैसे येलो बेल पेपर, रेड बेल पेपर, टमाटर आदि को शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology