न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान उपायों से निखारें काली पड़ी कोहनियां, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

डेड सेल्स की वजह से हाथों की कोहनियों पर कालापन छाने लगता हैं जिसका असर आपकी पर्सनलिटी पर भी पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 2:12:39

इन आसान उपायों से निखारें काली पड़ी कोहनियां, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं होती हैं बल्कि शरीर के हर अंग की त्वचा का आकर्षक होना इसके लिए जरूरी हैं। देखा जाता हैं कि लड़कियां चहरे की चमक को बढ़ाने के लिए तो कई जतन करती हैं लेकिन हाथों की कोहनियों को नजरअंदाज कर देती हैं। डेड सेल्स की वजह से हाथों की कोहनियों पर कालापन छाने लगता हैं जिसका असर आपकी पर्सनलिटी पर भी पड़ता हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए जरूरी नहीं हैं कि बाजार से महंगे उत्पाद लाए जाए, बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कोहनियों का आकर्षक निखार पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

दही से करें साफ

काली पड़ी कोहनी को निखारने के लिए दही का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में दही लेकर उसमें एक चम्मच सिरका मिक्स करें और फिर इसमें 2 चम्मच चीनी मिलाएं। इस स्क्रब से अपनी कोहनी पर 15 मिनट तक मसाज करें और बाद में ठंडे पानी से धो ले। इसके तीन बार इस्तेमाल से काली पड़ी कोहनियां साफ होने लगेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows remedies,skin care tips

एलोवेरा और बेकिंग सोडे से करें साफ

लंबे समय से ध्यान न देने के कारण अगर आपकी कोहनी काली होने के साथ उस पर पपड़ी आ गई है, तो इसके लिए यह सबसे बढिया उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले कोहनी पर एलोवेरा जेल लगा कर सूखने दें। फिर एक चम्मच बेकिंग सोडे में एक चम्मच दूध मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब एलोवेरा जेल सूखने के बाद इस पेस्ट से कोहनी की तब तक मसाज करें, जब तक यह सूख कर गिरने न लगें। इसके बाद कोहनी को ठंडे पानी से धो लें। इस नुस्खे आप सप्ताह में तीन बार अप्लाई कर सकती है। इससे आपकी कोहनियों का रंग बहुत जल्दी साफ हो जाएगा।

नींबू या प्याज के रस से करें मसाज

कोहनियों को साफ करने के लिए नींबू क्लींजर का काम करता है। आप रात को सोने से पहले कोहनी पर नींबू के टुकड़ो से रगड़ सकते हैं। इसके अलावा प्याज के रस से भी इसकी मसाज कर सकते है।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,black elbows remedies,skin care tips

हल्दी और दूध से बनाए पेस्ट

कोहनी और घुटने की रंगत निखारने के लिए हल्दी, दूध और शहद से बना पैक काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए तीन चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद और दो चम्मच दूध डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट की तरह बना लें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा होने पर आप इसमें दूध मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपनी काली स्किन पर 20 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में पानी से धो कर साफ करें।

करी पत्ते और बेसन का बनाएं पेस्ट

बेसन स्किन को साफ रखने के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। कोहनी की रंगत निखारने के लिए 8-10 करी पत्ते पीस लें और फिर इसमें एक चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी, थोड़ा दूध मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट से कोहनी की अच्छी तरह से मसाज करें। इस पेस्ट के दो बार इस्तेमाल करने से ही कालापन साफ होने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद