न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / 17 मई के बाद ऑड-ईवन की तर्ज पर खुल सकते हैं मार्केट और शॉपिंग मॉल

दिल्ली की केजरीवाल सरकार मार्केट, दुकानें और मॉल को ऑड-ईवन की तर्ज पर खोलने का विचार कर रही है। ऐसे में एक दिन आधी दुकानें और दूसरे दिन बाकी की आधी दुकानें खोली जा सकेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 11:28:17

दिल्ली / 17 मई के बाद ऑड-ईवन की तर्ज पर खुल सकते हैं मार्केट और शॉपिंग मॉल

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है यहां आज गुरुवार को 472 नए मामले सामने आए इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित मामले 8470 तक पहुंच गए है. ऐसे में सवाल उठता है कि दिल्ली में लॉकडाउन 4 जो कि 18 मई से शुरू होने वाला वह कैसे होने वाला है. जैसा कि पीएम मोदी ने कहा है कि इस बार का लॉकडाउन एक नए रंगरूप का होगा जिसमें उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार लॉकडाउन में ज्यादा छूट देने वाली है. ऐसे में सवाल है कि राजधानी में लोगों को कितनी छूट मिलेगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार मार्केट, दुकानें और मॉल को ऑड-ईवन की तर्ज पर खोलने का विचार कर रही है। ऐसे में एक दिन आधी दुकानें और दूसरे दिन बाकी की आधी दुकानें खोली जा सकेंगी।

ऑड-ईवन की तर्ज पर खुले मार्केट और मॉल

खबर है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के सुझाव दिया है कि मार्केट और मॉल को ऑड-ईवन की तर्ज पर खोला जाए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जनता ने इस तरह के सुझाव दिए हैं। दरअसल, केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्लीवालों ने उन्हें 5 लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सुझाव मिले हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए, मास्क न पहनने वालों पर सख्त ऐक्शन लिया जाए। लोगों ने पार्क में जाने की इजाजत मांगी है, जिससे योग और वॉक की जा सके। सुझावों का जिक्र करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों स्कूल-कॉलेज को अभी नहीं खोलने का सुझाव दिया है, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्कूल-कॉलेज खोले जाएं। इस सुझाव पर हम चर्चा करेंगे और केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे।

उन्होंने कहा था, 'बहुत सारे लोगों ने बस सेवा शुरू करने और मार्कट, मॉल को ऑड-ईवन में खोलने की सलाह दी है। इसके अलावा लोगों ने बार्बर शॉप को बंद रखने को ही कहा है।'

पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी यह बात कही गई थी कि 15 मई तक सभी राज्य अपने-अपने सुझाव और रणनीति की जानकारी दें जिससे लॉकडाउन-4 की रूपरेखा तय की जा सके।

बस, मेट्रो चलाने का सुझाव

खबर है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें कहा गया है कि सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बस, मेट्रो, ऑटो और टैक्सी भी चलाई जा सकती हैं। इसके साथ ही निर्माण के कार्यों को शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा गया है कि मजदूरों को शहर के अंदर आने-जाने की छूट दी जा सकती है। हालांकि केजरीवाल सरकार ने सलाह दी है कि कन्टेनमेंट जोन में किसी तरह की ऐक्टिविटी न शुरू की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन